Gwalior Cyber Crime: ग्वालियर में इंटरनेशनल साइबर ठगी का पर्दाफाश; पाकिस्तान से जुड़े तार, होटल HG से 4 एजेंट गिरफ्तार
ग्वालियर। ग्वालियर के पाश इलाके सिटी सेंटर में क्राइम ब्रांच की टीम ने साइबर ठगी के इंटरनेशनल नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। कैलाश विहार स्थित होटल एचजी में म्यूल खातों के जरिये साइबर ठगी की रकम की हेराफेरी करने वाले चार शातिर एजेंट रुके हुए थे। यहां से इन्हें पकड़ा गया है। इन चारों एजेंट के तार पाकिस्तान में बैठे सरगना से जुड़े हैं। पाकिस्तान से ही यह पूरा नेटवर्क आपरेट हो रहा है। चारों एजेंटों से क्राइम ब्रांच की टीम बारीकी से पूछताछ कर रही है।