Ashwin Joshi Passes Away: इंदौर के ‘पानी वाले बाबा’ अश्विन जोशी का निधन; शहर में शोक की लहर, नम आंखों से अंतिम विदाई

इंदौर : इंदौर की राजनीति का एक जुझारू चेहरा आज खामोश हो गया। अश्विन जोशी को शहर नम आंखों से विदाई दे रहा है। जनता के बीच रहकर संघर्ष करने वाले “पानी वाले बाबा” अब सिर्फ यादों में रहेंगे, अलविदा बाबा, विनम्र श्रद्धांजलि सियासत में बेबाक आवाज और जनसेवा की मिसाल रहे।

इंदौर में पानी वाले बाबा के नाम से लोकप्रिय विधानसभा 3 के पूर्व विधायक अश्विन जोशी का आज हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि अश्विन जोशी पिछले कुछ समय से सांस लेने में तकलीफ और पैरों की बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज चल रहा था। वहीं आज सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा था उनके निधन की खबर आते ही शहर के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र क्रमांक 3 में पहली बार विधायक चुने जाने के बाद उन्होंने क्षेत्र की जनता की पानी की समस्या से जूझते देख सरकारी और व्यक्तिगत तौर पर टैंकरों का इंतजाम किया और पूरी विधानसभा में पानी की समस्या से निजात पाने के लिए टैंकर चलवाए। इसी वजह से क्षेत्र के लोग उन्हें पानी वाले बाबा के नाम से पुकारते थे। इसके अलावा उनकी बेबाक शैली भी जनता को काफी पसंद आती थी। विधानसभा तीन से लगातार तीन बार विधायक चुने जाने के बाद उन्होंने क्षेत्र की जनता में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वे अक्सर शेर और शायरी बोला करते थे। इसी बीच वे कभी-कभी भावुक भी हो जाते थे।

अश्विन जोशी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत होलकर कॉलेज में छात्र राजनीति से की थी। उन्होंने छात्र संघ चुनाव भी लड़ा था और वहीं से राजनीति में सक्रिय हुए। उनके चाचा महेश जोशी कांग्रेस के वरिष्ठ और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते थे। अश्विन जोशी को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का करीबी भी माना जाता था। शहर में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अश्विन जोशी ने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अब उनके बेटे के विदेश से लौटते ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |