Indore Court Landmark Verdict: आय प्रमाण के लिए ITR ही काफी, कोर्ट ने सुनाया 3 करोड़ से अधिक मुआवजे का फैसला

 इंदौर। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले ज्वेलर, बिल्डर और कारोबारी के स्वजन को जिला कोर्ट ने तीन करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा दिलवाया। खास बात यह रही कि तीनों मृतकों के स्वजन ने उनके आयकर रिटर्न कोर्ट में प्रस्तुत किए थे। बीमा कंपनी ने इस पर आपत्ति ली और कहा कि कोई अन्य प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया है। इस पर कोर्ट ने कहा कि जब आयकर रिटर्न उपलब्ध हैं, तो आय प्रमाणित करने के लिए किसी अन्य साक्ष्य की आवश्यकता नहीं है।

दुर्घटना 25 अक्टूबर 2024 को हुई थी। इंदौर निवासी 30 वर्षीय मो.आसिफ मंसूरी (आर्टिफिशियल ज्वेलरी कारोबारी), 33 वर्षीय अब्दुल मन्नान कुरैशी (बिल्डर), 43 वर्षीय इमरान मंसूरी (कारोबारी), 44 वर्षीय समीद खान (सुपरवाइजर), 27 वर्षीय मो. जुबेर और 24 वर्षीय मो. ओसामा कार से अजमेर से गरीब नवाज के दर्शन कर इंदौर लौट रहे थे, कि सामने से आए कंटेनर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में मो. आसिफ, अब्दुल मन्नान, इमरान मंसूरी और समीद खान की मृत्यु हो गई। मो. जुबेर और मो. ओसामा घायल हो गए। इन सभी के स्वजन ने एडवोकेट राजेश खंडेलवाल के माध्यम से छह अलग-अलग प्रकरण कोर्ट में प्रस्तुत की।

कोर्ट ने इन सभी प्रकरणों का एक साथ निराकरण करते हुए आदेश पारित किया। एडवोकेट राजेश खंडेलवाल ने बताया कि उन्होंने मो. आसिफ मंसूरी, अब्दुल मन्नान और इमरान मंसूरी के तीन साल के आयकर रिटर्न अन्य दस्तावेजों के साथ कोर्ट में प्रस्तुत किए। कोर्ट को बताया कि तीनों का परिवार उन्हीं पर आश्रित था। मृत्यु होने की वजह से कारोबार तो प्रभावित हो ही रहा है साथ ही परिवार की कमाई का कोई दूसरा माध्यम भी नहीं रहा है।

एडवोकेट खंडेलवाल ने बताया कि कोर्ट ने मृतक मो. आसिफ मंसूरी के स्वजन को 1.06 करोड़ रुपये, अब्दुल मन्नान के स्वजन को 98 लाख रुपये, इमरान मंसूरी के स्वजन को 65 लाख रुपये और समीद खान के स्वजन को 15 लाख रुपये छह प्रतिशत ब्याज के साथ देने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा कोर्ट ने दोनों घायलों को भी लगभग 15 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |     जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर बड़ा प्रहार: राजौरी पुलिस ने PoK में बैठे आतंकी हैंडलर की 81 लाख की संपत्ति की कुर्क     |     जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड का खुलासा, इंस्टाग्राम रील देखकर गाड़ी का नंबर पता कर रची थी खौफनाक साजिश     |     मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |