MP Transfer Policy 2026: मध्य प्रदेश में जल्द हटेगा तबादला बैन; CM मोहन यादव की घोषणा, इस महीने से शुरू होंगे ट्रांसफर

भोपाल : मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी जानकारी निकलकर सामने आई है। मोहन सरकार 12 मई के बाद कभी भी तबादलों पर बैन हटा सकता है। राज्य के कर्मचारी 15 जून तक तबादला करा सकेंगे। यह फैसला सीएम मोहन के मीटिंग में अचानक पूछे सवाल के बाद लिया गया। दरअसल, मंगलवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में सीएम मोहन यादव ने अचानक ही तबादला नीति पर अफसरों से सवाल पूछा कि इस पर कितना काम हुआ तो जवाब आया कि सब कुछ तैयार है, बस कुछ बिंदुओं पर चर्चा बाकी है।

तबादला नीति का पिछले लंबे समय से इंतजार है। ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा तबादला नीति पर अचानक संज्ञान लेने से तय है कि यह अगली कैबिनेट में तबादला नीति लाई जाना तय है। बताया जा रहा है कि अगली कैबिनेट बैठक में तबादला नीति को पेश किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो सीएम ने मुख्य सचिव अनुराग जैन और सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द नई ट्रांसफर पॉलिसी तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मसौदा उन्होंने कहा है कि तबादलों का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। कहा जा रहा है कि 12 मई के बाद कभी भी तबादलों पर लगा बैन हट सकता है। हालांकि, सरकार इस बार केवल आवश्यक तबादले ही करेगी।

क्या है नई तबादला नीति

राज्य में अब तबादलों की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन व्यवस्था लागू की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, विभागीय मंत्री को एक जिले से दूसरे जिले में तबादला करने की अनुमति रहेगी, जबकि प्रभारी मंत्रियों को जिले के भीतर ही तबादले का अधिकार दिया जाएगा।

कुछ विशेष मामलों में आवेदन पहले विभाग प्रमुखों के पास जाएंगे और फिर विभागीय मंत्री या प्रभारी मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। पिछले वर्ष 1 मई से तबादले शुरू किए गए थे, जिसमें पहली बार चार स्लैब बनाए गए और तबादलों का दायरा 2 से 3 प्रतिशत तक बढ़ाया गया था।

मध्यप्रदेश में बनेगा व्यापारी कल्याण बोर्ड

मध्यप्रदेश में अब व्यापारी और उद्योग जगत के हितों के लिए राज्य स्तरीय व्यापारी कल्याण बोर्ड बनाया जाएगा। यह कदम पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के बाद उठाया जा रहा है।

यह बोर्ड राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की तर्ज पर काम करेगा। इसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे, जबकि MSME मंत्री और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा उद्योग विशेषज्ञ इसके सदस्य होंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |