Collector Action: कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई से विभाग में हड़कंप; पटवारी निलंबित, तहसीलदार और RI को थमाया नोटिस

दमोह: दमोह में मंगलवार को जनसुनवाई के दिन कड़ी कार्रवाई देखने को मिली। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर प्रतापनारायण यादव का एक्शन मोड दिखा। उन्होंने दो कर्मचारियों को निलंबित करते हुए सख्त कार्रवाई की। एक पटवारी और एक सचिव पर निलंबन कार्रवाई हुई।

इसके साथ ही कलेक्टर प्रताप नारायण ने अधिकारियों पर भी सख्ती दिखाई। उन्होंने एक तहसीलदार और आरआई को नोटिस जारी किए । कलेक्टर प्रताप नारायण यादव बिल्कुल एक्शन मोड मे दिखाई दिए और आवेदकों को किसी भी तरह की समस्या न आने के आदेश दिए। अधिकारियों को गंभीरता से काम करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दमयंती नगर तहसील में बिना असली  निराकरण के शिकायत पोर्टल पर बंद करने पर तहसीलदार रॉबिन जैन और आरआई अभिषेक जैन को नोटिस जारी किया है। वहीं पीएम आवास योजना में ग्राम पंचायत पटना कुम्हारी के सचिव को महिला से पैसे लेने के साथ ही  तहसील पटेरा की पटवारी प्रिया श्रीवास्तव को सीमांकन और शिकायत के गलत निराकरण के आरोप में निलंबित किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |