Barwani Weather Update: बड़वानी में बदला मौसम का मिजाज; तेज हवा के साथ बारिश, वेयर हाउस के बाहर रखा सैकड़ों क्विंटल गेहूं भीगा मध्यप्रदेश By Shahzad Khan On May 5, 2026 128 बड़वानी। शहर सहित क्षेत्र में मंगलवार सुबह से मौसम में तब्दीली नजर आई। अचानक आसमान में बादलों का पहरा बढ़ा। सुबह 10 से तेज हवाओं को दौड़ शुरू हुआ। बादलों की गर्जना और बिजली की चमक के बीच हल्की वर्षा का दौर भी शुरू हुआ। इससे सड़कें भीग गई। वहीं भीषण गर्मी के बीच जनजीवन को खुशनुमा मौसम से राहत मिली। इस दौरान वर्षा के साथ धूप-छांव का मौसम भी बनता रहा। Related Posts धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही… रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें उधर इंदौर मौसम: बादलों ने लगाई पारे की रफ्तार पर लगाम, दो दिन तेज गर्मी से मिलेगी राहतकिसान ओम प्रकाश काग के अनुसार वेयर हाउस में बनाए समर्थन मूल्य खरीद केंद्र पर किसानों का गेहूं खुले में रखा था। अचानक हवा आंधी के साथ वर्षा शुरू हो गई। किसान और हम्मालों द्वारा गेहूं को भीगने से बचाने के लिए बरसाती डाली, लेकिन फिर भी बड़ी मात्रा में गेहूं भीग गया। हालांकि 10.30 बजे आसमान से बादलों का पहरा हटते ही तेज धूप खिल उठी। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 128 Share