IAF Rescue Operation: पानी की टंकी में 15 घंटे से फंसे थे दो लड़के; वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने ऐसे किया ‘मिरेकल रेस्क्यू’, Video वायरल

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाली एक खबर सामने आई है. यहां कांशीराम आवास स्थित पानी की टंकी पर फंसे दो किशोरों को भारतीय वायुसेना (IAF) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मिशन के जरिए सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. पिछले 15 घंटों से मौत और जिंदगी के बीच झूल रहे इन लड़कों के लिए वायुसेना का हेलीकॉप्टर ‘देवदूत’ बनकर पहुंचा. फिर दोनों लड़कों की जान बचाई गई. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

यह दर्दनाक घटना शनिवार दोपहर करीब दो बजे की है. कांशीराम आवास की पानी की टंकी पर पांच बच्चे चढ़े हुए थे, तभी अचानक टंकी की जर्जर सीढ़ी टूट कर नीचे गिर गई. सीढ़ी टूटने की वजह से तीन बच्चे नीचे गिर गए, जिनमें से एक की दुखद मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. वहीं, दो किशोर पवन और कल्लू टंकी के सबसे ऊपरी हिस्से पर ही फंसे रह गए.

SDRF की नाकाम कोशिश और रातभर का तनाव

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया. शाम छह बजे गोरखपुर से एसडीआरएफ (SDRF) की 20 सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची, लेकिन भारी बारिश और सुरक्षित रास्ता न होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो सका. पूरी रात बच्चों के परिजन और स्थानीय लोग नीचे से उनका हौसला बढ़ाते रहे.

डीएम शिवसरणप्पा जी एन और तमाम बड़े अधिकारी मौके पर डटे रहे. बच्चों तक मदद पहुंचाने के लिए प्रशासन ने ड्रोन का सहारा लिया, जिसके जरिए ऊपर फंसे बच्चों तक रस्सी, पानी की बोतलें, बिस्कुट और रात का खाना पहुंचाया गया.

वायुसेना का ‘Mi-17 V5’ और सफल रेस्क्यू

जब जमीन से रेस्क्यू संभव नहीं दिखा, तो राज्य सरकार के अनुरोध पर भारतीय वायुसेना के सेंट्रल एयर कमांड (CAC) को तैनात किया गया. रविवार सुबह करीब पांच बजे गोरखपुर से वायुसेना का Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर सिद्धार्थनगर पहुंचा. वायुसेना के जांबाज जवानों ने अपनी कुशलता का परिचय देते हुए एक-एक कर दोनों किशोरों को सुरक्षित नीचे उतार लिया. बच्चों के सकुशल जमीन पर आते ही परिजनों और प्रशासन ने राहत की सांस ली.

नेताओं ने भी जाना हाल

घटना की गंभीरता को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने मृतक बच्चे के परिजनों को सांत्वना दी और घायलों का कुशल क्षेम जाना. यह मिशन भारतीय वायुसेना की त्वरित प्रतिक्रिया और जीवन बचाने के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का एक और बड़ा उदाहरण है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |