Jabalpur Cruise Tragedy: आखिरी सांस तक ममता का पहरा! मलबे में बच्चे को सीने से लगाए मिली मां की लाश, मंजर देख रो पड़ा हर कोई

Bargi Dam Cruise Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर के बरगी डैम में हुआ क्रूज हादसा अब एक दर्दनाक रूप ले चुका है। शुक्रवार को जब आगरा से आई डाइविंग टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, तो पानी के भीतर ऐसा दृश्य सामने आया जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। डूबे हुए क्रूज के मलबे में एक मां अपने छोटे बच्चे को सीने से लगाए मिली। बताया जा रहा है कि उसने आखिरी सांस तक अपने बच्चे को नहीं छोड़ा।

रेस्क्यू टीम के अनुसार, क्रूज के अंदर हालात बेहद कठिन थे। पानी के भीतर कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था और टूटे हुए ढांचे, लोहे की छड़ों और संकरे रास्तों के बीच फंसे शवों तक पहुंचना बेहद चुनौतीपूर्ण था। इसी दौरान टीम को एक महिला का शव मिला, जो अपने बच्चे को कसकर पकड़े हुए थी। दोनों को बाहर निकालना ऑपरेशन का सबसे भावुक पल बन गया।

डाइविंग टीम ने बताया कि क्रूज पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है और अंदर जाने के रास्ते बेहद तंग हैं। कई जगहों पर गोताखोरों को हथौड़ों की मदद से रास्ता बनाना पड़ा। एक गोताखोर तो मलबे में फंस भी गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। नुकीले लोहे के टुकड़े और टूटे हिस्से ऑपरेशन को और खतरनाक बना रहे हैं।

इस हादसे में बची दिल्ली की एक महिला ने बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि जब शाम के समय अचानक मौसम खराब हुआ, तब क्रूज पर किसी भी यात्री को लाइफ जैकेट नहीं दी गई थी। जब पानी अंदर घुसने लगा, तब जल्दबाजी में स्टोर रूम खोलकर जैकेट निकाली गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और क्रूज पलट गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय लोगों की चेतावनियों को नजरअंदाज किया गया।

अब तक इस हादसे में 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 6 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। सेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। क्रूज के मलबे को काटने के लिए आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि अंदर फंसे लोगों तक पहुंचा जा सके। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और मंत्री मौजूद हैं और पूरे ऑपरेशन पर नजर रखी जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |