Jabalpur Tragedy: बरगी बांध हादसे में अब तक 9 की मौत; चश्मदीद संगीता का बड़ा खुलासा— ‘क्रूज पर नहीं थे सुरक्षा के इंतजाम’

जबलपुर के बरगी डैम में गुरुवार शाम हुआ क्रूज हादसा अब एक बड़ी मानवीय त्रासदी में तब्दील हो चुका है. अब तक 9 लोगों के शव बरामद किए गए हैं. 6 की तलाश जारी है. 22 लोगों का रेस्क्यू किया गया है. वहीं दिल्ली से घूमने आईं चश्मदीद संगीता कोरी के बयान ने प्रशासन और क्रूज प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्थाओं की कलई खोलकर रख दी है. हादसे के समय क्रूज पर मौजूद संगीता कोरी ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ दिल्ली से जबलपुर घूमने आई थीं. शाम करीब 6 बजे जब क्रूज वापस लौट रहा था, तभी मौसम बिगड़ा और तेज हवाओं के साथ पानी अंदर भरने लगा.

संगीता का आरोप है कि क्रूज पर सवार किसी भी यात्री को पहले से लाइफ जैकेट नहीं पहनाई गई थी. जब क्रूज डूबने लगा, तब स्टोर रूम से जैकेट निकालने की कोशिश की गई. इस दौरान यात्रियों के बीच मौत को सामने देख अफरा-तफरी और छीना-झपटी मच गई. संगीता के भाई ने स्टोर रूम का दरवाजा तोड़कर जैकेट बांटे, लेकिन तब तक क्रूज असंतुलित होकर पलट चुका था.

‘चालक ने अनसुनी की स्थानीय लोगों की चेतावनी’

संगीता के मुताबिक, हादसे के समय किनारे पर मौजूद स्थानीय लोग चिल्ला-चिल्लाकर और इशारे करके चालक को क्रूज सुरक्षित दिशा में ले जाने के लिए कह रहे थे. लेकिन चालक ने उनकी एक न सुनी. संगीता ने आरोप लगाया कि चालक के पास पर्याप्त अनुभव नहीं था. क्रूज प्रबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “कम से कम जिनसे कमाई की जा रही है, उनकी जान की सुरक्षा तो सुनिश्चित होनी चाहिए.”

9 शव बरामद, 6 अब भी लापता

शुक्रवार सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी आई है. ताजा आंकड़ों के अनुसार कुल 22 लोग सुरक्षित निकाले गए. अब तक 9 शव बरामद हो चुके हैं. 6 लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश में सेना के गोताखोर जुटे हैं.

ऑपरेशन ‘हाइड्रोलिक’: क्रूज को बाहर निकालने की जंग

आगरा से आई सेना की टीम और NDRF ने मोर्चा संभाल लिया है. पत्थरों के बीच रास्ता बनाकर भारी-भरकम हाइड्रोलिक मशीनें और जेसीबी नीचे उतारी गई हैं. गैस कटर की मदद से क्रूज के हिस्सों को काटा जा रहा है क्योंकि आशंका है कि कुछ शव अभी भी अंदर फंसे हो सकते हैं. मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी सहित आला अधिकारी मौजूद हैं.

क्या क्षमता से ज्यादा थे लोग?

हादसे का शिकार हुआ क्रूज 2006 से संचालित था. आधिकारिक तौर पर इसमें 29 पर्यटक और 2 क्रू मेंबर के होने की बात कही जा रही है, लेकिन चश्मदीद संगीता के अनुसार क्रूज में करीब 40 लोग सवार थे, जिनमें 10-12 बच्चे थे जिनका टिकट नहीं लिया गया था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |