Police Action: SP की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान हंसना ASI को पड़ा भारी, अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल सस्पेंड

Balaghat News: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस महकमे की एक अहम बैठक के दौरान अनुशासन की धज्जियां उड़ाने वाले एक सहायक उप निरीक्षक (ASI) पर गाज गिरी है. पुलिस अधीक्षक (SP) आदित्य मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अमर्यादित व्यवहार करने पर ASI रामकिशोर रहांगडाले को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. दरअसल एसपी आदित्य मिश्रा जिले में ‘CM हेल्पलाइन’ से जुड़ी लंबित शिकायतों की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) ले रहे थे.

इस बैठक में विभिन्न थानों के अधिकारी ऑनलाइन जुड़े हुए थे और जनता की समस्याओं के निपटारे पर चर्चा चल रही थी. जब एसपी कोतवाली थाने के उप निरीक्षक संजय किरार से एक गंभीर लंबित शिकायत को लेकर फीडबैक ले रहे थे तभी वहां मौजूद ASI रामकिशोर रहांगडाले बार-बार हंसते हुए नजर आए. गंभीर चर्चा के बीच ASI का यह अंदाज कैमरे में साफ दिखाई दे रहा था.

एसपी ने ASI के इस व्यवहार को तुरंत नोटिस किया और उनसे इस पर स्पष्टीकरण मांगा. पुलिस अधिकारियों के अनुसार जब ASI से उनके इस आचरण के बारे में पूछा गया तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. इस व्यवहार को पुलिस सेवा की गरिमा और अनुशासन के विरुद्ध मानते हुए एसपी ने सख्त रुख अपनाया.

एसपी आदित्य मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट किया कि पुलिस एक अनुशासित बल है और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में गंभीर विषयों पर चर्चा के दौरान इस तरह की हंसी-मजाक या लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती.

सस्पेंशन के साथ सख्त निर्देश

अनुशासनहीनता के इस मामले में एएसआई रामकिशोर रहांगडाले को तत्काल निलंबित कर रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) बालाघाट से अटैच कर दिया गया है. इसके साथ ही उन पर बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर भी पाबंदी लगा दी गई है. निलंबन की अवधि के दौरान उन्हें केवल नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता ही देय होगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |