Chhatarpur News: छतरपुर में टैंकर के अंदर संदिग्ध हालत में 2 मजदूरों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना के महोबा रोड स्थित एक वर्कशाॅप में उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां काम कर रहे दो मजदूरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना का जानकारी होते ही दोनों मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. फिलहाल, दोनों मजदूरों की मौत किन परिस्थितियों में हुई इस बात का अब तक पता नहीं चल पाया है.

जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक मजदूर एक टैंकर के अंदर पेंटिंग (पुताई) का काम कर रहे थे. इसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई. घटना की सूचना मिलते ही उन्हें पहले तो नजदीकी प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें तुरंत जिला अस्पताल रेफर किया गया. यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी (शवगृह) में रखवा दिया गया है.

दो मजदूरों की मौत

मृतक के परिजनों ने कार्यस्थल पर करंट लगने से मौत होने का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि टैंकर के भीतर पुताई करते समय करंट लगने के कारण यह हादसा हुआ. हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी. गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि वे घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों और संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि परिजन की ओर लगाए जा रहे सभी आरोपी की गहनता से जांच की जाएगी. मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक साक्ष्यों का इंतजार कर रही है, ताकि यह साफ हो सके कि यह महज एक दुर्घटना थी या इसके पीछे किसी की लापरवाही जिम्मेदार है. घटना से दोनों मजूदरों के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. उनका रो-रोकर बुरा हाल है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |