Crime News: न्यायिक मजिस्ट्रेट को सपरिवार जान से मारने की धमकी, खुद को नक्सली बताकर मांगी 3 करोड़ की फिरौती

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से न्यायपालिका को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. गुंडरदेही में पदस्थ प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार देवांगन को एक गुमनाम पत्र के जरिए उनके और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है. इस धमकी भरे पत्र के मिलने के बाद प्रशासनिक और न्यायिक गलियारों में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रेट की सुरक्षा बढ़ा दी है और जांच शुरू कर दी है.

जान से मारने की धमकी, 3 करोड़ की फिरौती की डिमांड

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार देवांगन को एक बंद लिफाफा मिला. जब पत्र खोला गया, तो उसमें मजिस्ट्रेट और उनके परिवार के सदस्यों की हत्या करने की बात लिखी थी. धमकी देने वाले ने जान बख्शने के बदले 3 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की है.

खुद को बताया नक्सली, जांच में जुटी पुलिस

हैरान करने वाली बात यह है कि पत्र लिखने वाले ने खुद को नक्सली संगठन से जुड़ा बताया है. हालांकि, पुलिस इस दावे को लेकर बेहद सतर्क है. बालोद पुलिस पता कर रही है कि यह वाकई नक्सलियों की कोई साजिश है या फिर किसी शरारती तत्व ने पुलिस को गुमराह करने और दहशत फैलाने के लिए नक्सलियों के नाम का सहारा लिया है.

पुलिसिया कार्रवाई और सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मजिस्ट्रेट की औपचारिक शिकायत के बाद गुंडरदेही थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है. मामले की तह तक जाने के लिए साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं, जो पत्र के स्रोत और हैंडराइटिंग का मिलान कर रही हैं.

धमकी भरे पत्र को लेकर पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट पर है. अपराध दर्ज कर लिया गया है और पत्र के वेरिफिकेशन के साथ-साथ सभी संभावित पहलुओं की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है. सुरक्षा के लिहाज से आवश्यक कदम उठाए गए हैं- मोनिका ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बालोद

फिलहाल, न्यायिक अधिकारी के निवास और कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था पहले से ज्यादा सख्त कर दी गई है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और डाक व्यवस्था की भी पड़ताल कर रही है ताकि आरोपी तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |