Rewa College News: ‘तुम अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ’, रीवा में छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने वाला प्रोफेसर सस्पेंड

Rewa Crime News: रीवा के पीएमश्री मॉडल साइंस कॉलेज में एक अतिथि विद्वान (गेस्ट फैकल्टी) द्वारा छात्रा के साथ अश्लील चैट और उसे प्रताड़ित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. भूगोल विभाग में कार्यरत टीचर अमित साहू ने बीए प्रथम वर्ष की एक छात्रा को WhatsApp पर न केवल आपत्तिजनक संदेश भेजे, बल्कि उसे अपने कमरे पर बुलाने का दबाव भी बनाया. भारी हंगामे और शिकायत के बाद कॉलेज प्रबंधन ने आरोपी शिक्षक की सेवाएं समाप्त कर दी हैं.

जानकारी के अनुसार, सागर का रहने वाला अमित साहू पिछले एक साल से कॉलेज में जियोग्राफी (भूगोल) पढ़ा रहा था. वो काफी समय से छात्रा से व्यक्तिगत बातचीत करने का प्रयास कर रहा था. पिछले एक महीने से उसकी हरकतें बढ़ गईं और उसने व्हाट्सएप पर छात्रा को संदेश भेजा- “तुम मुझे अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ.

”जब छात्रा ने इसका विरोध किया और आने से इनकार कर दिया, तो शिक्षक ने उसे करियर और पढ़ाई के नाम पर अप्रत्यक्ष रूप से धमकाना शुरू कर दिया. उसने मैसेज में लिखा- मैं नहीं चाहता कि तुम्हें कोई परेशानी हो, सोच लो अगर मन हो तो बता देना.

‘मैसेज डिलीट कर दो, वरना ठीक नहीं होगा’

छात्रा ने जब इस प्रताड़ना की शिकायत करने का साहस जुटाया, तो आरोपी शिक्षक अपनी गलती सुधारने के बजाय उसे डराने लगा. उसने छात्रा से कहा, ‘तुमने मेरा विश्वास तोड़ा है. अब किसी से कुछ मत कहो और सारे मैसेज डिलीट कर दो, नहीं तो अंजाम ठीक नहीं होगा.’ हालांकि, छात्रा डरी नहीं और उसने सबूत के तौर पर मैसेज के स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखे और अपने परिजनों व कॉलेज प्रबंधन को पूरी जानकारी दे दी.

छात्रों का उग्र प्रदर्शन और कार्रवाई

मामला उजागर होते ही कॉलेज के छात्रों में भारी रोष व्याप्त हो गया. बुधवार को बड़ी संख्या में छात्रों ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया और आरोपी शिक्षक को बर्खास्त करने की मांग की. बढ़ते दबाव के बीच कॉलेज प्रबंधन ने एक जांच कमेटी गठित की. जब साक्ष्य सामने रखे गए, तो आरोपी अमित साहू ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और लिखित में माफी मांगी. कॉलेज प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से उसे पद से हटा दिया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |