Sidhi News: सीधी कलेक्टर ने रात में किया औचक निरीक्षण, जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं; ताबड़तोड़ आदेश जारी

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम पंचायत करमाई में प्रशासन का एक अनोखा और सराहनीय चेहरा देखने को मिला. जब कलेक्टर विकास मिश्रा ने खंड स्तरीय अधिकारियों के साथ रात में चौपाल का आयोजन किया. बुधवार के दिन रात करीब 9:00 बजे पंचायत भवन के पास आयोजित इस चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई. जहां उन्होंने कलेक्टर को अपनी समस्याएं सुनाईं.

कलेक्टर ने गांव में लगाई चौपाल
इस गांव चौपाल के दौरान कलेक्टर ने एक-एक कर ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए. इस पहल से प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान तेजी से संभव हो पा रहा है. गांव के सरपंच बजरंगी गुप्ता ने बताया कि, ”अपने 40 वर्षों के जीवन में उन्होंने पहली बार ऐसा कलेक्टर देखा है, जो रात के समय गांव में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है. साथ ही तत्काल समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर रहा है.”

जमीन पर बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
ग्राम करमाई की निवासी रामबाई बैगा ने अपनी बस्ती में पानी की समस्या को लेकर शिकायत की. उन्होंने बताया कि, ”कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है.” इस पर कलेक्टर ने तुरंत संज्ञान लेते हुए एसडीएम आरपी त्रिपाठी को निर्देशित किया कि संबंधित बस्ती में हैंडपंप एवं अन्य जल स्रोतों के माध्यम से तत्काल पानी की व्यवस्था करवाई जाए ताकि ग्रामीणों को पानी के परेशान न होना पड़ा.

कलेक्टर बोले-हम जनता के सेवक हैं
चौपाल में कलेक्टर विकास मिश्रा ने कहा कि ”हम जनता के सेवक हैं और उनकी समस्याएं सुनना हमारा कर्तव्य है. अगर लोग अपनी परेशानी हमसे साझा नहीं करेंगे, तो हमारे इस पद पर रहने का कोई औचित्य नहीं है. जहं हम गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे, इसी उद्देश्य से हमें यह जिम्मेदारी दी गई है.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |     बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |