Chhindwara News: छिंदवाड़ा पहुंचेंगे CM मोहन यादव, मंत्री राकेश सिंह ने अस्पताल जाकर जाना घायलों का हाल

भोपाल: छिंदवाड़ा में हुई बस दुर्घटनाओं में मृतकों के परिजनों से मिलने और घायलों का हाल जानने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव छिंदवाड़ा जाएंगे. वे नई दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं. इनसे पहले प्रभारी मंत्री राकेश सिंह के साथ डॉक्टरों का एक दल छिंदवाड़ा पहुंचा हुआ है.

दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना, छिंदवाड़ा जाएंगे सीएम

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने निर्धारित कार्यक्रमों में बदलाव किया है. वे भोपाल में एयरपोर्ट पर उतरते ही सीधे छिंदवाड़ा के लिए रवाना हो जाएंगे. जहां वे मृतकों के परिजनों से मिलेंगे. इसके अलावा घायलों के उपचार को लेकर भी जानकारी लेंगे. गुरुवार शाम हुई बस दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव लगातार कंट्रोल रूम से घायलों के संबंध में अपडेट ले रहे हैं.

सीएम ने घटना के तुरंत बाद प्रभारी मंत्री राकेश सिंह के साथ जबलपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम छिंदवाड़ा के लिए रवाना कर दिया था. सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है और मुख्यमंत्री कार्यालय लगातार अपडेट ले रहा है. मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि, घायलों के जीवन की रक्षा के लिए हर संभव मदद की जाए.

सिंघार ने कहा इस घटना में जिम्मेदारी तय हो

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का कहना है कि “छिंदावाड़ा में हुई भीषण दुर्घटना में 10 लोगों की मौत व 30 से अधिक लोगों के घायल होने की घटना अत्यंत दुखद एवं गंभीर है. राज्य सरकार इस पर स्पष्ट जवाब दे और जिम्मेदारी तय करे. चूंकि सभी लोग मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रहे थे, अतः यह राज्य सरकार व स्वयं मुख्यमंत्री की प्रत्यक्ष जिम्मेदारी है कि घायलों को जल्द से जल्द उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए.

प्रत्येक पीड़ित परिवार को तत्काल समुचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए. स्थानीय नागरिकों के अनुसार कार्यक्रम में बसों के माध्यम से अत्यधिक संख्या में लोगों को लाया गया था. ऐसे में यह प्रश्न उठता है कि क्या उनके सुरक्षित आवागमन के लिए कोई ठोस एवं पर्याप्त व्यवस्था की गई थी? यह केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि व्यवस्थागत लापरवाही का गंभीर संकेत है.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |