बागेश्वर धाम पहुंचीं वसुंधरा राजे! परिक्रमा कर लिया बालाजी का आशीर्वाद; बोलीं— “यहां की दिव्य शक्तियां लोगों को खींच लाती हैं”, देखें तस्वीरें

छतरपुर : मंगलवार को राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की वरिष्ठ नेत्री वसुंधरा राजे बागेश्वर धाम पहुंची. यहां राजस्थान की पूर्व सीएम ने बालाजी हनुमान जी के दर्शन किए और पं धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान उन्होंने धाम की आध्यात्मिक ऊर्जा और महिमा को नजदीक से महसूस किया. धाम में प्रवास के दौरान वसुंधरा राजे ने लगभग 700 मीटर लंबी परिक्रमा भी की, जो यहां बेहद अहम मानी जाती है.

वसुंधरा राजे ने जानी संन्यासी बाबा की महिमा

धाम पर पं धीरेंद्र शास्त्री ने दादा गुरुदेव का चित्र, हनुमान जी व साधु जी सीताराम पुस्तक भेंट की. वहीं वसुंधरा राजे ने पीतांबरा माई के दर पर सिंदूर और प्रसाद भेंट किया. धाम पर बाबा बागेश्वर व राजस्थान की पूर्व सीएम के बीच करीब आधा घंटे तक विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा होती रही. वहीं धाम के सेवादार नितेंद्र चौबे द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री को बागेश्वर धाम की महिमा, सन्यासी बाबा की तपस्या, अत्यंत प्राचीन बागेश्वर महादेव के मंदिर की महिमा को विस्तार से समझाया.

बताई बागेश्वर महादेव की मान्यता

उन्हें यह भी बताया गया कि यह स्थान केवल एक मंदिर नहीं बल्कि आध्यात्मिक शक्ति और विश्वास का जीवंत प्रतीक है. पूर्व सीएम को बागेश्वर महादेव मंदिर की उस मान्यता के बारे में भी बताया गया जिसमें कहा जाता है कि भगवान शिव अपने मंदिर में कृत्रिम रोशनी का उपयोग नहीं करने देते क्योंकि यहां दिव्य ऊर्जा स्वयं प्रकाश का कार्य करती है. श्रद्धालु इसे आस्था और चमत्कार से जोड़कर देखते हैं. कुल मिलाकर यह आस्था, परंपरा और आधुनिक जनजीवन के बीच एक अद्भुत संतुलन को दर्शाता है.

यहां की शक्तियां लोगों को खींच लाती हैं : वसुंधरा राजे

बागेश्वर धाम एक ऐसा तीर्थ है जहां एक ओर राजनीतिक हस्तियां आध्यात्मिक शांति की तलाश में पहुंचती हैं तो वहीं दूसरी ओर देशभर के सिद्ध संतों और महात्माओं के साथ ही आम जनमानस की श्रद्धा इस धाम को निरंतर ऊर्जा प्रदान करती है. इससे पहले राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया ने टावर स्थित हाईवे पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का भव्य स्वागत किया. पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा, ” इससे पहले बागेश्वर महाराज से राजस्थान की श्री हनुमंत कथा में भेंट की थी. इसके बाद पहली बार बागेश्वर धाम आई हूं और यहां की आस्था, यहां की शक्तियां, लोगों को अनायास ही खींच कर ले आती है.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |