Noida Suicide Case: नोएडा में जॉब को लेकर झगड़ा, पति ने डांटा तो पत्नी ने पंखे से लटककर दी जान; सेक्टर-121 की घटना से सनसनी

उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 63 थाना क्षेत्र स्थित छिजारसी कॉलोनी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवती ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मृतका की पहचान दीपिका कुमारी के रूप में हुई है. उसकी शादी करीब एक साल पहले बिहार निवासी निशांत कुमार से हुई थी. शादी के बाद दीपिका अपने पति और ससुराल वालों के साथ छिजारसी कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही थी. दीपिका पढ़ी-लिखी थी और एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी. वह शादी के बाद भी अपने करियर को जारी रखना चाहती थी और आत्मनिर्भर बनना उसका सपना था. हालांकि, उसका यह सपना ही उसके वैवाहिक जीवन में तनाव की वजह बन गया.

नौकरी करने के खिलाफ थे

परिजनों के मुताबिक, दीपिका के पति और ससुराल पक्ष के लोग उसके नौकरी करने के खिलाफ थे. इसी मुद्दे को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. बताया जा रहा है कि दीपिका के पति निशांत कुमार खुद भी एक निजी कंपनी में कार्यरत है, लेकिन वह अपनी पत्नी को नौकरी करने की अनुमति नहीं देना चाहता था.

परिवार का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद से ही इस मुद्दे को लेकर घर में तनाव बढ़ने लगा था. रविवार सुबह भी इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी. सुबह करीब 11 बजे जब घर के अन्य सदस्य काम से बाहर गए हुए थे, उस समय दीपिका घर में अकेली थी. इसी दौरान उसने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच के दौरान पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है.

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

इस संबंध में एसीपी उमेश यादव ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है. वहीं, पति से पूछताछ में एक अलग पहलू सामने आया है. पति का दावा है कि मृतका के किसी अन्य युवक से संबंध थे, जिसका वह विरोध करता था और इसी कारण वह उसे नौकरी करने से भी मना करता था. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कर रही है.

फिलहाल, पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस का कहना है कि यदि परिवार की ओर से कोई शिकायत दर्ज कराई जाती है, तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यह घटना एक बार फिर पारिवारिक विवाद और सामाजिक दबाव के गंभीर परिणामों की ओर इशारा करती है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |