Lucknow Builder Honeytrap Case: लखनऊ के बिल्डर पर रेप और ब्लैकमेलिंग का केस, पीड़िता से मांगी 5 लाख की फिरौती; मैट्रिमोनियल साइट से बुना था जाल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां खुद को बिल्डर बताने वाले एक युवक ने मैट्रोमोनियल साइट के जरिए छत्तीसगढ़ की युवती को अपने जाल में फंसाया. आरोप है कि शादी का झांसा देकर न केवल उसके साथ दुष्कर्म किया गया, बल्कि प्राइवेट वीडियो बनाकर लाखों रुपये की वसूली भी की गई. लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाने में आरोपी हर्ष रघुवंशी के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की गई है.

पीड़िता पिंकी यादव (परिवर्तित नाम) रायपुर (छत्तीसगढ़) की रहने वाली है. उसने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी हर्ष रघुवंशी (निवासी विकास खंड, गोमती नगर) ने एक वैवाहिक वेबसाइट पर फर्जी प्रोफाइल के जरिए उससे संपर्क किया. इस पूरी साजिश में हर्ष के दोस्त शक्ति प्रताप सिंह और आदित्य सिंह ने भी भूमिका निभाई.

होटल में बनाया बंधक, खींची प्राइवेट तस्वीरें

घटनाक्रम के अनुसार, 12 अगस्त 2025 को हर्ष ने शादी का वादा कर पीड़िता को लखनऊ बुलाया. उसे गोमती नगर स्थित होटल क्रिस्टल स्वीट्स में ठहराया गया, जिसका मालिक विवेक पांडे हर्ष का करीबी बताया जा रहा है. आरोप है कि यहां हर्ष ने पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और धोखे से उसकी प्राइवेट फोटो और वीडियो बना लिए. जब पीड़िता ने विरोध किया, तो हर्ष ने शादी का झांसा देकर उसे शांत करा दिया.

लाखों की वसूली और जान से मारने की धमकी

लखनऊ से लौटने के बाद ब्लैकमेलिंग का सिलसिला शुरू हुआ. हर्ष ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से अब तक 1.80 लाख रुपये वसूल लिए हैं. नवंबर 2025 में वीडियो डिलीट करने के बहाने उसे दोबारा लखनऊ बुलाकर फिर से दरिंदगी की गई. वर्तमान में आरोपी 5 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहा है और पैसे न देने पर वीडियो सार्वजनिक करने व जान से मारने की धमकी दे रहा है. इतना ही नहीं, आरोपी उसे अपने दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा है.

पुलिस की कार्रवाई और जांच

पीड़िता की तहरीर पर गोमती नगर विस्तार पुलिस ने BNS धारा 69 (धोखे से संबंध बनाना), जबरन वसूली और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस के पास डिजिटल साक्ष्य के तौर पर व्हाट्सएप चैट और ट्रांजेक्शन डिटेल्स मौजूद हैं. थाना प्रभारी के मुताबिक, आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या हर्ष पहले भी अन्य युवतियों को इस तरह अपना शिकार बना चुका है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |