Gorakhpur Religious Conversion: गोरखपुर में अवैध धर्मांतरण का गिरोह पकड़ा गया, 4 अरेस्ट; अंधविश्वास फैलाकर लोगों को बना रहे थे निशाना

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में धर्मांतरण कराने के प्रयास के मामले में गुलरिहा पुलिस ने मां-बेटे समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये लोग धन का लालच देकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित करते थे. इस मामले में लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने धर्म परिवर्तन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है.

जानकारी के अनुसार, इस क्षेत्र में काफी समय से धन का लालच देकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने की चर्चाएं मिल रही थी, लेकिन लिखित शिकायत ना मिलने पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी. आरोपी लोगों को भूत प्रेत की बीमारी भगाने के नाम पर बुलाते हैं और धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रेरित करते थे. गोरखपुर की गोरखनाथ थाना क्षेत्र के सूरजकुंड में रहने वाले शीतल मिश्रा ने गुलरिहा थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोग धन का लालच देकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे हैं. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी.

मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी पुलिस

बिहार का रहने वाला विल्सन नाम का व्यक्ति स्वयं धर्म परिवर्तन करने के बाद अन्य लोगों को इसमें शामिल करने का प्रयास कर रहा था. इस कार्य के लिए उसने कुशीनगर जिले के रामकोला के रहने वाले अमित सिंह उनकी मां रीता देवी, गुलरिया क्षेत्र की सरहरी निवासी विक्की कुमार और पीपीगंज थाना क्षेत्र की वार्ड नंबर 6 के रहने वाले कन्हैया यादव के साथ मिलकर धर्मांतरण करने की गतिविधि शुरू की थी.

पैसों का लालच देकर कराते थे धर्म परिवर्तन

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की जांच में सत्यता मिलने पर पुलिस ने रविवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को बिहार के मास्टरमाइंड की तलाश है. अब पुलिस इन आरोपियों के अन्य सहयोगियों और उनकी अन्य गतिविधियों की जांच कर रही है. यह लोग गुलरिहा बाजार भारत है, आयुष विश्वविद्यालय के आसपास सरकारी जंगल, एकल पिपराइच और पीपीगंज सहित अन्य क्षेत्रों में विशेष रूप से मिशनरी स्कूलों के आसपास धर्मांतरण का प्रयास कर रहे थे.

इस मामले में क्षेत्राधिकारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को शिकायत मिली थी कि गुलरिहा थाना क्षेत्र का रहने वाला विक्की बिहार का रहने वाला विल्सन के साथ मिलकर विभिन्न लोगों के धर्मांतरण का प्रयास कर रहा है. इस संदर्भ में गुलरिहा थाने में मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |