Mathura Traffic Advisory: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर मथुरा-वृंदावन के ये रास्ते रहेंगे सील, इस्कॉन और प्रेम मंदिर दर्शन को लेकर बड़ी अपडेट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर मथुरा में पुलिस अलर्ट है. राष्ट्रपति 19 और 20 मार्च 2026 को वृन्दावन एवं मथुरा की यात्रा पर रहेंगी. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और यातायात के इंतजाम किए हैं. वहीं ट्रैफिक डायवर्ट होने की वजह से कई इलाकों में यातायात धीमा बना हुआ है, जिससे जाम जैसी स्थित बनी रहती है. अग आप भी इन दो दिनों में मथुरा आ रहे हैं तो आपको इस खबर को पढ़ लेना चाहिए.

मथुरा में वीवीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए दोनों दिनों में सुबह 7 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक शहर और वृंदावन क्षेत्र में कई प्रमुख मार्गों पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. जिससे शहर में जाम जैसे हालात बन सकते हैं. हालांकि, प्रशासन इसके लिए पहले से तैयार है. कई जगहों पर डायवर्जन किया गया है.

तीन दिन तक मथुरा में रहेंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर मथुरा आ रही है. इन तीन दिवसीय दौरे के दौरान वह कई आश्रम और मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करेंगी. 19 मार्च गुरुवार को वह शाम 6 बजे के लगभग इस्कॉन मंदिर और प्रेम मंदिर जाएंगी और पूजा अर्चना करेंगी.

इस्कॉन मंदिर के मीडिया प्रभारी रवी लोचन दास ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन के वक्त मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद रहेगा. आज शाम से आम श्रद्धालु का प्रवेश मंदिर में नहीं होगा. जब वह दर्शन करके निकल जाएगी उसके बाद मंदिर में प्रवेश होगा. यानी शाम 7 बजे के बाद आम श्रद्धालुओं का प्रवेश जारी होगा.

वहीं प्रेम मंदिर के व्यवस्थापक अजय त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर की जो नियमावली है, उसी अनुसार मंदिर विधिवत तरीके से खुलेगा. लेकिन राष्ट्रपति का आगमन है, तो उनके आगमन को लेकर जो भी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी, उसके अनुसार ही आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर ध्यान दिया जाएगा. राष्ट्रपति के मंदिर आने पर आम श्रद्धालु का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा.

घंटों फंसे रहे लोग

बीते दिन शहर के अलग-अलग इलाकों में जाम जैसी स्थिति देखने मिली. मथुरा के नए बस स्टैंड पर भी जाम से लोग परेशान नजर आए. मथुरा नए बस स्टैंड से लेकर भूतेश्वर तिराहे तक यातायात धीमा रहा, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हुई. जाम में हजारों की संख्या में लोग फंसे हुए थे और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ रहा था.

इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक, मथुरा शहर में लक्ष्मीनगर, कृष्णापुरी, एनसीसी तिराहा, टैंक चौराहा, स्टेट बैंक चौराहा, नया बस स्टैंड, भूतेश्वर, मसानी, डीग गेट और भरतपुर गेट सहित कई प्रमुख मार्गों पूरी तरह से बंद रहेंगे. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर इन सभी मार्गों पर वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी. खासकर चार पहिया, दो पहिया, ई-रिक्शा, ऑटो और भारी/कॉमर्शियल वाहनों को निर्धारित मार्गों पर जाने की अनुमति नहीं होगी. रोडवेज बसों और भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से जैसे एनएच-19 और जयगुरुदेव अंडरपास होते हुए डायवर्ट किया जाएगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |     बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की ‘रामायण’, 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब     |     स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प     |     धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |