हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ

भोपाल : राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले शातिर बदमाश शादाब कुरैशी उर्फ गेट को जलगांव (महाराष्ट्र) पुलिस ने पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है. भोपाल पुलिस ने उस पर 30 हजार का इनाम घोषित किया था. अब शादाब गेट को भोपाल पुलिस प्रोडेक्शन वारंट पर जलगांव से भोपाल लाएगी.

बदमाशों पर पहले से कई केस दर्ज हैं

शादाब समेत सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं. आरोपी शादाब पर 18, अनस पर 1, अल्लू परवेज 6, गुड्डू स्टेशन 6 केस हैं. पुलिस ने फायरिंग में शामिल दो संदिग्धों को गिरफ्तार दबोच लिया है. उनसे पूछताछ जारी है. बदमाशों ने सवा घंटे में 3 जगह फायरिंग की. इस दौरान सभी बदमाश 4 थाना क्षेत्रों से गुजरे. अशोका गार्डन इलाके में बदमाशों ने लालू रईस के बेटे इमरान को निशाना बनाकर फायरिंग की.

बदमाशों का नेटवर्क सर्च कर रही पुलिस

परिजन घायल बेटे को लेकर हमीदिया अस्पताल पहुंचा था. पीछे से बदमाशों ने इमरजेंसी वार्ड में पहुंचकर खुलेआम गोलियां चलाईं. भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के अनुसार “आरोपी शादाब गेट को प्रोडेक्शन वारंट पर जलगांव से भोपाल लाया जाएगा. उसके मददगारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. शादाब कुरैशी के पूरे नेटवर्क, उसकी संपत्ति और पैसों के सोर्स का पुलिस जांच कर रही है. पुलिस कई लोगों से पूछताछ भी कर रही है.”

हमीदिया अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल

इमरजेंसी वार्ड में खुलेआम गोलियां चलने से हमीदिया अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं. अस्पताल में पुलिस चौकी है, लेकिन जरूरत के अनुसार स्टाफ नहीं है. लोगों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही की वजह से बदमाशों ने दोबारा हमला किया. हमीदिया अस्पताल में जब फायरिंग हुई, उस दौरान मौजूद तीनों पुलिसकर्मियों के पास हथियार नहीं थे. इस तरह की खामियां शुरुआती पुलिस जांच में सामने आई हैं. इस गंभीर लापरवाही पर कई पुलिसकर्मियों पर एक्शन हो सकता है.

क्या है पूरा मामला

हिस्ट्रीशीटर लल्लू रईस के बेटे इमरान को शादाब कुरैशी ने अपने साथियों के साथ उस समय घेरा था, जब वह चाय की दुकान से लौट रहा था. एक गोली उसकी कनपटी के पास से निकल गई. बाद में जब इमरान भागते-भागते घर पहुंचा तो उसके पैर भी गोली लगी. आरोपियों ने फिर हमादिया अस्पताल में भी फायरिंग की, जहां इमरान भर्ती था.

05 अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं. इनमें अनस, अल्लू परवेज, साहब, शजेब गेट और गुड्डू स्टेशन शामिल हैं. क्राइम ब्रांच और 5 थानों की टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई है. कई जगह के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |