रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के लोगों को एक और बड़ी सौगात मिली है. रीवा हवाई सेवा क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है. इस क्रम में मंगलवार को रीवा से रायपुर के बीच तीसरी विमान सेवा शुरू की गई. इस फ्लाइट का संचालन एयर एलायंस की तरफ से किया जाएगा. इससे सबसे ज्यादा फायदा विंध्य क्षेत्र के लोगों का होगा. इस विमान के जरिए एक साथ 72 यात्री सफर कर सकेंगे. इससे न केवल लोगों का समय बचेगा, बल्कि सफर के दौरान बेहतर सुविधा भी मिलेगी.

जानकारी के अनुसार, रीवा एयरपोर्ट से पांच महीने में यह तीसरी विमान सेवा है. इससे पहले दिल्ली और इंदौर के लिए फ्लाइट सेवा शुरू हो चुकी है. इस शुरुआत से लोगों में भारी उत्साह है. रीवा से रायपुर जाने वाली फ्लाइट का किराया 3600 रुपए तय किया गया है. सप्ताह में चार दिन रीवा से रायपुर के लिए फ्लाइट उड़ान भरेगी. सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को इस रूट पर हवाई सफर नहीं किया जा सकेगा.

रीवा से रायपुर के बीच शुरू हुई हवाई सेवा

मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार के दिन फ्लाइट रीवा से दोपहर 3.15 उड़ान भरकर शाम 4.35 रायपुर पहुंचेगी. इसके बाद यही विमान शाम 5 बजे रायपुर से वापसी करीब 6:15 बजे रीवा पहुंचेगा. बता दें कि दिल्ली रूट पर किए जा रहे विमान का ही इस्तेमाल रायपुर रूट पर किया जाएगा. रीवा-रायपुर रूट की शुरुआत उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल की मौजदूगी में हुई है. आने वाले दिनों रीवा से कोलकाता के बीच हवाई सफर शुरू करने को लेकर तैयारी की जा रही है.

बेहतर होगी कनेक्टिविटी

बता दें कि बड़े-बड़े शहरों के बीच हवाई सेवा शुरू होने से कनेक्टिविटी बेहतर होगी. घंटों का समय कुछ ही मिनटों का रह जाएगा. शहरों के बीच उद्योग और बिजनेस बढ़ने की संभावना बढ़ेगी. जिले में व्यापार और निवेश भी बढ़ने की संभावना रहती है. रीवा में मजबूती होती हवाई सेवा जिले के विकास में बड़ी भूमिका निभा सकता है. अब रीवा पहुंचने के लिए ट्रेन या फिर बस से सफर करने की कोई जरूरत नहीं है. दिल्ली, इंदौर और रायपुर से सीधा फ्लाइट के जरिए रीवा पहुंचा जा सकता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |