Bhopal Crime: हवाला के 55 लाख की लूट का पर्दाफाश, भोपाल पुलिस ने 12 बदमाशों को दबोचा; मास्टरमाइंड का ‘नो केस’ प्लान हुआ फेल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हवाला के 55 लाख रुपए लूटने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. वारदात को अंजाम देने के बाद ही बदमाशों के बीच पैसे के बंटवारे को लेकर विवाद खड़ा हो गया था. सबसे हैरानी की बात यह है कि जिस शख्स ने पूरी लूट की योजना बनाई, उसे ही उसका हिस्सा नहीं मिला, वहीं चार बदमाशों ने आपस में ही पूरी रकम बांट ली.

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस लूट की साजिश एक अकाउंटेंट ने रची थी, जो ऑनलाइन सट्टे में कर्ज में डूबा हुआ था. उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हवाला की रकम को निशाना बनाया और पूरी प्लानिंग की. लेकिन वारदात के बाद हालात बदल गए. लूट को अंजाम देने वाले चार आरोपियों ने रकम आपस में बांट ली और प्लान बनाने वाले समेत अन्य साथियों को हिस्सा नहीं दिया.

गैंग में दरार, फोन उठाना तक बंद

बंटवारे के बाद गैंग में विवाद इतना बढ़ गया कि रकम से वंचित आरोपियों से संपर्क तक तोड़ दिया गया. जिन लोगों ने रेकी और प्लानिंग में मदद की थी, उनके फोन उठाना भी बंद कर दिए गए. घटना 7 मार्च की रात स्मार्ट सिटी रोड पर हुई थी. आरोपियों ने हवाला की रकम ले जा रहे दो भाइयों का पीछा किया और पॉलिटेक्निक चौराहा से ट्रैक करते हुए आंचलिक विज्ञान केंद्र के पास वाहन रोक लिया. इसके बाद चाकू की नोक पर करीब 55 लाख रुपए से भरा बैग लूटकर फरार हो गए.

पुलिस ने 12 को किया गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके कब्जे से करीब 35 लाख रुपए नकद, दो बाइक, एक स्कूटी, एक ऑटो और 9 मोबाइल बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में हैदर उर रहमान, अलफेज अली, मुज्जमिल, शान उर्फ डिसेंट, सोहेल उर्फ गुड्डा, अनवर शेख, अब्दुल नवेद, शानू उर्फ साजिल अहमद, सलमान समद, गौरव चेतवानी और फैसल खान शामिल हैं. इनमें से कुछ ने सीधे लूट की वारदात को अंजाम दिया, जबकि अन्य ने योजना बनाने और रकम छिपाने में भूमिका निभाई.

मुख्य आरोपी अब भी फरार

पुलिस के अनुसार, लूट की रकम बांटने वाले मुख्य आरोपी फरदीन और फाजिल अभी फरार हैं. आशंका है कि बची हुई रकम उनके पास ही है. उनकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है.

आरोपियों ने लूट की प्लानिंग करते समय सोचा था कि हवाले का पैसा है तो पुलिस में शिकायत नहीं की जाएगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. दोनों भाइयों ने पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करा दी. शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपियों तक पहुंच गई. पुलिस का कहना है कि मामले में अभी और खुलासे हो सकते हैं. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरी साजिश और नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |