Crime News: लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार; पहली किश्त के बाद भी कर रहा था पैसों की डिमांड

सीधी : सीधी के हल्का मिर्चीवार में तैनात पटवारी मुनेन्द्र सिंह भदौरिया को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. लोकायुक्त टीम ने सोमवार सुबह पटवारी को 5 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा. मिर्चीवार निवासी मुनेश्वर प्रसाद सोनी से पटवारी मुनेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा वारिसाना सहित 3 अलग-अलग राजस्व मामलों में कुल 50 हजार की रिश्वत की मांग की जा रही थी.

25 हजार रुपये पहले ले चुका पटवारी

एक मामला पूरा करने के एवज में पटवारी पहले ही 25 हजार ले चुका था, जबकि बाकी दो मामलों को निपटाने के लिए लगातार पैसों की मांग की जा रही थी. मुनेश्वर प्रसाद सोनी ने बताया “पटवारी द्वारा लगातार रिश्वत मांगे जाने से परेशान होकर उसने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने गोपनीय जांच की. जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद कार्रवाई की योजना बनाई गई.”

लोकायुक्त ने पटवारी को आवास पर ही दबोचा

लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. योजना के अनुसार सोमवार सुबह करीब 8 बजे सीधी के जिला अस्पताल के पास स्थित पटवारी के आवास पर शिकायतकर्ता को ₹5000 देने के लिए भेजा गया. जैसे ही पटवारी ने रिश्वत की रकम ली, पहले से तैनात लोकायुक्त टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया. कार्रवाई के बाद पटवारी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई.

शिकायत की पुष्टि होने पर लोकायुक्त की रेड

लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार ने बताया “शिकायत की जांच के बाद कार्रवाई की गई. आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Unani Medicine Research: मानसिक बीमारियों के लिए वरदान साबित होंगी ये 3 यूनानी दवाएं, सूंघने मात्र से मिलेगा आराम; एक्सपर्ट्स का बड़ा खुलासा     |     Ladli Behna Yojana Update: देवास में बोले शिवराज सिंह चौहान—लाड़ली बहनों को और मिलेगी आर्थिक मदद; मामा ने दिलाया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा     |     Balaghat News: बालाघाट में किराएदार बने आफत, मकान मालिक पर जबरन रजिस्ट्री का बनाया दबाव; पुलिस की शरण में पीड़ित परिवार     |     Canada Student Murder: कनाडा में उज्जैन के युवक की हत्या, वॉलमार्ट में काम के दौरान हुआ हमला; 21 दिन बाद भारत आएगा शव, परिजनों का बुरा हाल     |     विदिशा का ‘लल्लू’ निकला खूंखार दरिंदा! 50 साल की महिला की बेरहमी से हत्या, पुलिसिया पूछताछ में कबूला खौफनाक राज; रूह कांप जाएगी आपकी     |     Sagar Fire News: सागर की गत्ता फैक्ट्री में देर रात लगी आग, दमकल की दर्जनों गाड़ियों ने पाया काबू; इंडस्ट्रियल एरिया में मची अफरा-तफरी     |     Naxalites Transformation: नक्सलवाद का रास्ता छोड़ अब आत्मनिर्भर बन रहे पूर्व नक्सली, हाथों में बंदूक की जगह आई सिलाई मशीन; देखें प्रेरणादायक कहानी     |     Crime News: लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार; पहली किश्त के बाद भी कर रहा था पैसों की डिमांड     |     भारतीय टेक्सटाइल इंडस्ट्री पर मंडराया संकट! अगर नहीं रुकी जंग, तो ठप हो जाएगा कपास व्यापार; लाखों नौकरियों पर लटकी तलवार     |     भोपाल में अभिनव शुक्ला का जलवा! ‘फिट इंडिया’ इवेंट में युवाओं को दिया सफलता का फिटनेस मंत्र; एक्टर की बॉडी देख दंग रह गए लोग     |