Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार
ग्वालियर: ख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घाटीगांव में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के जरिए सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में करीब 1836 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्वालियर में 121.95 करोड़ लागत के 54 विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण भी किया. इतना ही नहीं कार्यक्रम में मौजूद रहे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जब ग्वालियर के लिए पांच मांगें सीएम के सामने रखीं तो मुख्यमंत्री ने उन्हें तुरंत पूरा करने की घोषणा भी कर दी है.
युद्ध पर राहुल गांधी की राजनीति की हुई निंदा
शुक्रवार को ग्वालियर के घाटीगांव में प्रदेश स्तरीय लाड़ली बहना सम्मेलन का आयोजन किया गया, जहां प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में आने वाले 1500 रु मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की सवा करोड़ बहनों के खातों में भी ट्रांसफर किए. इस दौरान मंच सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने मिडिल ईस्ट युद्ध हालात के बीच राहुल गांधी के द्वारा की जा रही राजनीति पर कड़े शब्दों में निंदा की है.
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने बांधे तारीफों के पुल
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यक्रम के दौरान अपना संबोधन दिया. उन्होंने मंच से सीएम की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा, “आजादी के बाद, पहली बार, हमारी पुरानी स्टेट से पहला मुख्यमंत्री बना है ये ग्वालियर के लिए आनबान शान की बात है. मैंने ऐसा मुख्यमंत्री नही देखा है. जो चप्पे-चप्पे पर घूम रहा है, विदेश तक जा रहा है, उधोग ला रहा है.” सिंधिया ने आगे कहा, “मैंने पांच मांग की हैं, जिसमें भितरवार में सिविल डिस्पेंसरी, चिनोर, घाटीगांव, करहिया में उप स्वास्थ्य केंद्र खोला जाए, भितरवार की कृषि मंडी का विस्तार किया जाए, हरसी डैम का विस्तार किया जाए, क्योंकि ये 150 साल पुराना है.”
ग्वालियर को मिली करोड़ों की सौगात
लाड़ली बहना सम्मेलन में ग्वालियर जिले में लगभग 122 करोड़ लागत के 54 कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया गया. इनमें लगभग 62 करोड़ के 19 कार्यों का लोकार्पण और लगभग 60 करोड़ रु लागत के 35 कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिन कार्यों का लोकार्पण किया गया उनमें लगभग 40 करोड़ की लागत से सांदिपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुलैथ का भवन और 9.11 करोड़ की लागत से डाडा खिरक तिघरा मार्ग पर सांक नदी पर नव निर्मित उ
देश को लगातार लज्जित कर रहे राहुल गांधी : मोहन
एक और जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाडली बहनों को इस महीने का खर्च दिया और ग्वालियर को विकास की सौगात दी, तो वही मिडिल ईस्ट युद्ध हालात के बीच राहुल गांधी के द्वारा की जा रही राजनीति पर भी निशाना साधा. मुख्यमंत्री ने कहा,” प्रदेश में कोई किल्लत नहीं है, हमने प्रशासन को मुस्तैद रहने को कहा है. किसी प्रकार की कोई घबराहट की जरूरत नहीं है. कालाबाजारी पर कड़ी नजर रखी जा रही है. प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में विकास और डेवलपमेंट का वातावरण बना है. बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है राहुल गांधी लगातार देश को लज्जित करने का प्रयास कर रहे हैं.
राहुल गांधी को अपनी गंभीरता का एहसास होना चाहिए, जब दुनिया युद्ध के मुहाने पर खड़ी है, ऐसे में देश का एकजुट होना जरूरी है, पक्ष और विपक्ष को एक साथ होना जरूरी है, लेकिन लगातार देशवासियों के साथ प्रशासन को लज्जित करने का काम राहुल गांधी जी कर रहे हैं, मैं इसकी निंदा करता हूं. देश और प्रदेशवासियों से अपील करता हूं कि कोई क्राइसिस नहीं है एलपीजी, पेट्रोल-डीजल सब सुलभ है.”
सीएम ने की घोषणाए जल्द खुलेंगे दो नए आईटीई कॉलेज
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने घाटीगांव को PSC सेंटर बनाने की घोषणा, भितरवार ओर घाटीगांव में ITI कॉलेज खोलने की घोषणा की. इसके साथ ही भितरवार की कृषि मंडी के विस्तार की घोषणा, चिनोर, घाटीगांव, करहिया में संदीपनी स्कूल बनाने की घोषणा कर दी है.