“नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता

कानून के हाथ लंबे होते हैं… यह कहावत मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक बार फिर सच साबित हुई है. बालाघाट पुलिस ने एक ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया है जो पिछले 11 सालों से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर अपनी पहचान बदलकर एक नई जिंदगी जी रहा था. हत्या के प्रयास और लूट जैसे संगीन जुर्मों का आरोपी अनिल डहारे, बिहार का मो. सद्दाम हुसैन बनकर अपनी गृहस्थी बसा चुका था, लेकिन उसका अतीत आखिरकार उसे खींचकर वापस सलाखों के पीछे ले आया.

जानकारी अनुसार, साल 2011 में डोगरगांव निवासी अनिल डहारे ने अपराध की दुनिया में कदम रखा. नकली बंदूक दिखाकर लूट, हत्या का प्रयास और एससी/एसटी एक्ट जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त अनिल को 7 साल की सजा भी हुई थी. लेकिन 2015 में हाईकोर्ट से जमानत मिलते ही वह ऐसा ओझल हुआ कि पुलिस के लिए एक पहेली बन गया. गिरफ्तारी से बचने के लिए अनिल ने किसी मंझे हुए खिलाड़ी की तरह अपनी पहचान छुपाई. इन 11 वर्षों में उसने छत्तीसगढ़, केरल, बिहार और दिल्ली जैसे राज्यों को अपना ठिकाना बनाया. वह कभी केरल में मनीष बनकर मजदूरी करता, तो कभी छत्तीसगढ़ का निवासी बताकर लोगों को गुमराह करता.

जब अनिल बना सद्दाम हुसैन

इस अपराधी की जिंदगी में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब वह बिहार के मधुबनी पहुंचा. यहां उसने खुद को मो. सद्दाम हुसैन के रूप में पेश किया. इसी दौरान उसकी मुलाकात एक मुस्लिम युवती से हुई. सद्दाम बने अनिल को युवती से बेहद प्यार हो गया. युवती को इस बात का जरा भी इल्म नहीं था कि जिसे वह अपना हमसफर मान रही है, उसका अतीत अपराधों से भरा है. यह प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ निकाह कर लिया. जिस अपराधी को पुलिस 11 साल से जंगलों और शहरों में तलाश रही थी, वह सरहदें पार कर एक नई पहचान के साथ पिता और पति की जिम्मेदारी निभा रहा था.

दिल्ली में बसाया आशियाना

निकाह के बाद बिहार से अनिल (सद्दाम) अपनी पत्नी के साथ दिल्ली शिफ्ट हो गया. यहां वह एक आम नागरिक की तरह ठेकेदारी करते हुए रहने लगा. आज उसके तीन मासूम बच्चे हैं, जिन्हें शायद इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उनके पिता का अतीत कितना काला है. वह अपनी पहचान को इतनी गहराई से दफन कर चुका था कि किसी को शक तक नहीं हुआ.

खाकी की जिद: 5 राज्यों में पीछा

बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा के निर्देशन में पांच विशेष टीमों ने अनिल की तलाश में जमीन-आसमान एक कर दिया. पुलिस टीम केरल के कोझीकोड से लेकर बिहार के मधुबनी और फिर दिल्ली के हरियाणा बॉर्डर तक पहुंची. तकनीकी विश्लेषण और कड़ी मशक्कत के बाद जब पुलिस दिल्ली में डीडीए (DDA) के एक ठेकेदार के पास पहुंची, तो वहां भी उसने खुद को सद्दाम ही बताया. लेकिन कानून के हाथ लंबे थे. परिजनों और लूट के शिकार फरियादी ने उसे पहचान लिया.

10 हजार का ईनामी था अनिल

लांजी एसडीओपी ओमप्रकाश (IPC) ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि अनिल ने अपने भाई-भाभी, माता-पिता को भी 11 साल से ना तो कॉल किया और ना कभी मिला, जिसे तलाशने में पुलिस ने पांच टीम बनाई और अलग-अलग पांच राज्यों में तलाशते रहीं. केरल में दूसरा अनिल नाम का व्यक्ति मिला जिसने इसके बारे में बताया. फिर बिहार में उसके ससुराल वालों ने बताया कि वह दिल्ली में है. फिर दिल्ली से उसे गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने फरार वारंटी आरोपी अनिल पर 10 हजार का ईनाम भी घोषित किया था, उसे माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

एक परिवार का क्या होगा?

11 साल का लंबा वनवास खत्म हुआ, अनिल अब सलाखों के पीछे है. लेकिन इस कहानी का सबसे मार्मिक पहलू वह बेगुनाह पत्नी और तीन बच्चे हैं, जिनकी दुनिया पल भर में उजड़ गई. जिस सद्दाम के साथ उन्होंने जीवन के सपने बुने थे, वह एक अपराधी अनिल निकला. पुलिस की इस सफलता ने यह साफ कर दिया है कि अपराधी चाहे भेस बदल ले या धर्म, न्याय की चौखट से वह ज्यादा दिन दूर नहीं रह सकता.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |