VIP Security Review 2026: फारूक अब्दुल्ला पर हमले की कोशिश के बाद केंद्र सरकार अलर्ट, गृह मंत्रालय ने दिए सभी VIPs की सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर बुधवार रात हुए हमले ने वीआईपी सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़ा कर दिया है. वहीं अब इस हमले के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है. गृह मंत्रालय उन सभी केंद्रीय संरक्षित व्यक्तियों की सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा करेगा, जिनकी सुरक्षा CRPF, CISF, ITBP आदि के पास है. यह समीक्षा अगले हफ्ते की जाएगी. वहीं राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) भी अपने सुरक्षा घेरे वाले व्यक्तियों के लिए इस तरह की समीक्षा करेगा. एनएसजी अब्दुल्ला को जेड-प्लस सुरक्षा प्रदान करता है.

अधिकारियों ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, गृह सचिव गोविंद मोहन, आईबी डायरेक्टर तपन डेका और गृह मंत्रालय की वीआईपी सिक्योरिटी यूनिट के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में अगले हफ्ते समीक्षा करने का निर्णय लिया गया.

कई राज्यों में होने वाले हैं विधानसभा चुनाव

इस तरह के वीवीआईपी व्यक्तियों को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) जैसे केंद्रीय अर्धसैनिक बलों द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाती है. अधिकारियों ने कहा कि यह समीक्षा इसलिए भी जरुरी होगी क्योंकि पांच राज्यों – असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए कई राजनीतिक वीआईपी को इन क्षेत्रों में यात्रा करनी होगी.

केंद्रीय सूची में लगभग 400 वीआईपी

केंद्रीय सूची के अंतर्गत विभिन्न सुरक्षा श्रेणियों में लगभग 400 वीआईपी हैं, जिनमें से 220 के पास सीआरपीएफ, 156 के पास सीआईएसएफ, नौ के पास एनएसजी और कुछ के पास आईटीबीपी का सुरक्षा घेरा है.

फारुक अब्दुल्ला पर हमला

दरअसल बुधवार रात जब नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला जम्मू में एक शादी समारोह से लौटने वाले थे, तभी एक पिस्तौलधारी ने पीछे से उन पर गोली चला दी. इस घटना में वह बाल-बाल बच गए. फारूक अब्दुल्ला के मामले मे गिरफ्तार किया गया आरोपी उस व्यक्ति का करीबी रिश्तेदार है, जिसके यहां शादी हो रही थी. उसके पास लाइसेंस प्राप्त बंदूक थी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |