‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

इंदौर: प्रयागराज महाकुंभ मेले में अपनी खूबसूरत आंखों और सादगी से रातों-रात मशहूर हुईं मोनालिसा भोसले ने शादी कर ली है. 11 मार्च 2026 को केरल के तिरुवनंतपुरम में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है. मोनालिसा के पिता जय भोंसले, इस अंतरधार्मिक रिश्ते के खिलाफ थे लेकिन मोनालिसा अपने बॉयफ्रेंड से ही शादी करना चाहती थीं. मध्य प्रदेश में शादी के विरोध की आशंका के चलते इस जोड़े ने तिरुवनंतपुरम के तम्पानूर पुलिस स्टेशन में शरण ली और शादी में सुरक्षा की गुहार लगाई.

इस वजह से केरल में जाकर की शादी

मोनालिसा और बॉयफ्रेंड फरमान को डर था कि देश के अन्य हिस्सों में उनके रिश्ते का कड़ा विरोध होगा, इसलिए उन्होंने केरल को अपने लिए एक सुरक्षित स्थान के रूप में चुना. इस दौरान उन्होंने मंदिर में एक दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी की रस्में पूरी की. यहां भी शादी में विरोध की स्थिति ना बने इसलिए पुलिस भी तैनात की गई थी. उनकी शादी के दौरान केरल के कई प्रमुख नेता भी मौजूद रहे, जिनमें CPM राज्य सचिव एम.वी. गोविंदन और मंत्री वी. शिवनकुट्टी शामिल थे.

फिल्म पर पड़ सकता है असर

मोनालिसा इंदौर के नजदीक मंडलेश्वर की रहने वाली हैं. प्रयागराज में हुए महाकुंभ के दौरान वे मालाएं और अन्य धार्मिक वस्तुएं घूमघूमकर बेचती थीं. इसी दौरान उनकी एक फोटो ने उन्हें देशभर में फेमस कर दिया था. उन्हें अपनी आंखों की वजह से काफी तारीफें मिलीं और फिल्मों में तक मौका मिल गया. मोनालिसा को जिस फिल्म में काम मिला था, उसकी शूटिंग भी चल रही थी, बाकायदा फिल्म सेट से डायरेक्टर के साथ मोनालिसा के कई फोटो सामने आए थे.

मोनालिसा की इस फिल्म की चल रही थी शूटिंग

फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के लिए साइन किया था. इसके बाद में खुद उसे पढ़ना लिखना सिखा रहे थे, इसके अलावा मोनालिसा को साइनिंग अमाउंट भी दिया गया था. वही विगत दोनों मोनालिसा का एक वीडियो सॉन्ग भी रिलीज हुआ था. अब अचानक मोनालिसा द्वारा अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी करने के बाद इस फिल्म पर क्या असर होता यह देखना होगा.

6 महीने पहले हुआ प्यार

मोनालिसा ने इस दौरान तिरुवनंतपुरम में मीडिया के सवाल पर जवाब दिया कि वे दोनों 6 महीने से एक दूसरे के प्यार में हैं. वहीं, फरमान खान ने कहा, ” बहुत से मीडिया चैनल में मोनालिसा को नाबालिग बता रहे हैं पर मोनालिसा 18 साल से ज्यादा की हैं.”

डायरेक्टर सरोज बोले- मोनालिसा लव जिहाद का शिकार

इस बीच मोनालिसा को फिल्मों में मौके देने वाले पहले डायरेक्टर सनोज ने इसे लव जिहाद का मामला बताया. उन्होंने कहा, ” ये मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन है. महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा मुझे गंगा जैसी पवित्र दिखाई दी थी, उसका प्रकृति जैसा रूप था, जिसके बाद मैंने उसे ट्रेनिंग देकर फिल्म में मौका दिया पर ये बात कुछ विरोधियों को पसंद नहीं आई. मोनालिसा साजिश का शिकार हो गई है, ये प्यार नहीं लव जिहाद है.”

केरल सांसद ने किया शादी का समर्थन

मोनालिसा भोंसले और फरमान खान की शादी पर केरल के सांसद एए. रहीम भी शामिल हुए थे. उन्होंने इस शादी का समर्थन करते हुए कहा, ” ये शादी केरल के सांप्रदायिक सौहार्द को दर्शाती है. शादियां स्वर्ग में तय होती हैं और वो स्वर्ग केरल ही है.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |