Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

इंदौर: सांवेर थाना क्षेत्र में कार चालक ने पेट्रोल पंप कर्मचारी की कार से कुचलकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक, कंजलाना के पास मौजूद एक पेट्रोल पंप पर बुधवार देर रात एक कार चालक ने गाड़ी में पेट्रोल डलवाया. उसके बाद बिना रुपए दिए वहां से जाने लगा. इस पर पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारी ने उसे रोकने का प्रयास किया तो कार चालक ने उसको पकड़कर 500 मीटर तक घसीटा और इसके बाद फरार हो गया. इलाज के दौरान पेट्रोल पंप कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

पैसे मांगने पर कर्चमारी को घसीटा
पूरा मामला इंदौर के सावेर थाना क्षेत्र का है. सावेर थाना क्षेत्र में मौजूद चारपाई पेट्रोल पंप पर देर रात एक कार आई और उसमें तकरीबन 4 से 5 लोग सवार थे. उन्होंने कार में पेट्रोल डलवाया और बिना पैसे दिए वहां से जाने लगे. इसी दौरान वहां पर मौजूद कर्मचारी रोहित ने कार चालक को रोकने का प्रयास किया तो कार चालक ने रोहित को पकड़ लिया और तकरीबन 500 मीटर तक उसे घसीटते हुए ले गए. इसके बाद उसे गंभीर रूप से घायल करके वहीं पर छोड़कर फरार हो गए.

घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से कार चालक ने पहले पेट्रोल भरवाया, उसके बाद पैसों को लेकर कर्चमारी को घसीटा. इस घटना में पेट्रोल पंप कर्चमारी गंभीर रूप से घायल हो गया था. इलाज के दौरान रोहित की मौत हो गई. अब सावेर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
एसडीपीओ देवेंद्र धुर्वे का कहना है कि, ”सीसीटीवी फुटेज में आई गाड़ी नंबर के आधार पर पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. फिलहाल प्रारंभ तौर पर कार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है. मामले में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है उसी के आधार पर पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |