Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप

ग्वालियर: जीवाजी विश्वविद्यालय ने 2026 की वरिष्ठता सूची जारी कर दी है लेकिन ये लिस्ट जारी होने के साथ ही विवादों में पड़ गई है. इस सूची ने जीवाजी यूनिवर्सिटी की एक बड़ी लापरवाही को उजागर कर दिया है. दरअसल, विश्वविद्यालय की ताजा वरिष्ठता सूची में ऐसे अफसरों को वरिष्ठता दी गई है जो रिटायर हो चुके हैं या इस दुनिया में ही नहीं हैं.

तीन एक्सपर्ट्स के पैनल ने तैयार की थी लिस्ट

जब यूनिवर्सिटी में किसी भी महत्वपूर्ण बोर्ड एक्सपर्ट पैनल का गठन होता है या विस्तार होता है तो विश्वविद्यालय द्वारा प्रोफेसरों को बोर्ड ऑफ स्टडीज का चेयरमैन और डीन जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए चुना जाता है. इसके लिए सीनियर की सूची के आधार पर ही प्रस्तावित बनाया जाता है. यह सूची तैयार करने की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय के विकास शाखा की होती है लेकिन 2006 की सीनियरिटी लिस्ट में बड़ी खामी सामने आई है.

एक सूची बनाने के लिए ग्वालियर के झलकारी बाई कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर बीएल अहिरवार के नेतृत्व में एक नई कमेटी बनाई गई थी की थी, जिसमें दो अन्य प्रोफेसर शांति देवी और प्रोफ़ेसर नवनीत गरुड़ के साथ वरिष्ठता सूची को फाइनल रूप दिया गया लेकिन इसे वेरिफाई नहीं किया गया.

2021 में हो गया निधन, 2026 में दे दी वरिष्ठता

लेटेस्ट लिस्ट का वेरिफिकेशन न होने से विश्वविद्यालय के पास जो सूची पहुंची उसमें दो मृत और 14 रिटायर्ड प्रोफेसरों के नाम शामिल पाए गए. जीवाजी विश्वविद्यालय के साल 2026 की वरिष्ठता सूची में शामिल दतिया के गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की सोशियोलॉजी प्रोफेसर रश्मि जादौन का नाम शामिल हैं लेकिन ताज्जुब इस बात का है कि प्रोफसर जादौन का निधन साल 2021 में ही हो चुका है.

यूनवर्सिटी से ही रिटायर्ड अधिकारी का नाम भी शामिल

इस लिस्ट में दूसरा नाम प्रोफेसर डॉक्टर अशोक कुमार सिंह का है, जो एमएलबी कॉलेज ग्वालियर के फिलॉसफी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर थे लेकिन इनका निधन भी साल 2109 में हो चुका है. लेकिन सूची तैयार करने वाले पैनल ने इस बात की जानकारी वेरिफाई नहीं की. इनके साथ ही भिंड, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर के गवर्नमेंट कॉलेजों में भी पदस्थ रहकर रिटयर हो चुके 14 प्रोफेसरों को भी वरिष्ठता प्रदान कर दी गई है. इनमें से रविकांत अदालतवाले तो खुद जीवाजी यूनिवर्सिटी में NSS ऑफिसर रह चुके हैं.

गड़बड़ी की जांच कराएगा जेयू प्रबंधन

वहीं, इस पूरी लापरवाही और गड़बड़ी को लेकर जब जीवाजी विश्वविद्यालय प्रबंधन से बात की गई तो यूनिवर्सिटी के समन्वयक और जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर विमलेंद्र सिंह राठौर ने कहा, “शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में किस स्तर पर चूक हुई है जांच के उपरांत ही पता चल सकेगा. अगर कोई गलती शुरू हुई है तो उसको सुधरा जाएगा.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |