गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस

इंदौर: ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध के कारण देशभर में कर्मर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर ब्रेक लग गया है. इसका असर मध्य प्रदेश पर भी पड़ना शुरू हो गया है. रेस्टोरेंट्स के बाद अब शादियों के खाने के लिए भी ईंधन का संकट खड़ा हो गया है. कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर गैस कंपनियों द्वारा रोक लगाने के बाद खाद्य विभाग ने अब प्रदेश के कैटरिंग संगठनों से शादियों में ईंधन के पारंपरिक साधन अपनाने की अपील की है, जिसमें लकड़ी, कंडे और पारंपरिक भट्टियों के इस्तेमाल पर जोर दिया गया है.

फूड व कैटरिंग इंडस्ट्री पर खतरा, शादी में 100 की जगह 15 पकवान बनेंगे

इंदौर में मंगलवार को हुई बैठक के बाद कैटरिंग संगठन ने अब 100 तरह के पकवान के स्थान पर शादियों में 15 तरह के पकवान तैयार करने का ही फैसला किया है. ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध के लंबे खिंचने के कारण भारत में एलपीजी गैस की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है, लिहाजा गैस कंपनियों ने आम उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति जारी रखने के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर मंगलवार से रोक लगा दी है. इस स्थिति में रेस्टोरेंट होटल और कमर्शियल कुकिंग में उपयोग होने वाली कमर्शियल गैस के कारण खान-पान के उद्योग पर भी खतरा मंडरा रहा है.

लकड़ी, कंडे व भट्ठी पर बनेगा शादियों का खाना

शादियों के सीजन में अचानक कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति रुकने से प्रदेश के कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े हलवाई और कैटरर्स भी परेशान है, जिनके साथ आज इंदौर में खाद्य विभाग द्वारा बैठक की गई. इस बैठक में युद्ध के हालात में सभी से सहयोग करने की मांग प्रशासन द्वारा की गई. इस दौरान कैटरर्स को एलपीजी गैस के विकल्प के रूप में पारंपरिक ईंधन के स्रोत को अपनाने की सलाह दी गई. उन्हें बताया गया है कि केरोसिन की भट्टी के अलावा इंडक्शन कुकर और लकड़ी कंडे से भी शादियों का खाना बनाने का प्रयास करें. इस दौरान कैटरिंग संगठन द्वारा तय किया गया कि शादियों में लोग 100 तरह के पकवान बनवाते हैं लेकिन अब 15 से 20 तरह के पकवान ही बनाए जाएंगे.

प्राथमिकता के हिसाब से मिलेंगे कमर्शियल सिलेंडर

मध्य प्रदेश कैटरिंग संगठन के अध्यक्ष उमेश जैन ने बताया, ” जिला प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पहले हॉस्पिटल, हॉस्टल और उसके बाद कैटरिंग वालों को देने का फैसला किया है. इसलिए जैसे ही कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई शुरू होगी, इसी प्राथमिकता के अनुसार सिलेंडर मिलेंगे. इंदौर के फूड कंट्रोलर एम एल मारू ने बताया, ” अंतरराष्ट्रीय समस्या के कारण कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की रोक के बाद आज कैटरिंग संगठन की बैठक ली गई थी, जिसमें कैटरिंग व्यवसाय से जड़े लोगों को एलपीजी सिलेंडर के स्थान पर पारंपरिक ईंधन स्रोत अपने की सलाह दी गई है.”

इंदौर के होटल कारोबारी परेशान, सरकार से की ये मांग

वहीं, युद्ध के कारण देशभर में कर्मर्शियल सिलेंडर की स्पलाई पर ब्रेक लगने से पूरे प्रदेश के होटल कारोबारी परेशान हैं. मध्य प्रदेश होटल कारोबारी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सूरी ने कहा, ” गैस की सप्लाई में यदि रुकावट आएगी तो बिना ईंधन के हम खाना नहीं बना पाएंगे. ये एक बड़ी समस्या हो सकती है. हमारा प्रयास रहेगा कि हम सरकार के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा रहें, हम बंद व किसी भी गतिविधि में पार्टिसिपेट नहीं करेंगे. जब तक हमारे पास संसाधन मौजूद हैं, हम सर्विस देते रहेंगे क्योंकि यह सिर्फ सरकार की नहीं बल्कि हमारी भी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है कि ऐसी इमरजेंसी में सहयोग करें. लेकिन हमारी सरकार से यह मांग है कि हमें भी इमरजेंसी सर्विसेस में रखकर हमारी भी व्यवस्था की जाए, इसके लिए भी पॉलिसी बनाई जाए क्योंकि बाहर से आने वाला व्यक्ति होटल में पर ही आश्रित रहता है, ऐस में उनकी सेवा करना हमारा धर्म है.”

सिलेंडर की ना हो कालाबाजारी

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सूरी ने आगे कहा, ” हमारा सरकार से आग्रह है कि इस दौरान किसी भी प्रकार से कालाबाजारी ना हो और लोगों को भी कालाबाजारी नहीं करना चाहिए, जितनी आवश्यकता है उतना ही स्टॉक वह करें. जरूरत से ज्यादा कोई स्टॉक कर लेगा, तो ना चाहते हुए भी कमी आ जाएगी. शहर में कोई भी व्यक्ति स्टॉक ना करे और ऊंचे दामों पर सिलेंडर ना बिके. इस पर प्रशासन और शासन को कंट्रोल में रखना होगा.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |