मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल

 मार्च का महीना अभी आधा भी नहीं बीता है, लेकिन देश के अलग-अलग राज्यों में भीषण गर्मी का असर दिखने लगा है. उत्तर-पश्चिम और पश्चिम भारत के कुछ राज्यों में तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है. राजधानी दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हालांकि, आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं. मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक दिल्ली में मौसम लगभग ऐसा ही बना रहेगा. सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस हो सकती है, जबकि दिन में गर्मी बढ़ेगी.

मौसम विभाग के अनुसार, 11 से 12 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. 11 से 15 मार्च के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी हो सकती है. शिमला में 11 और 12 मार्च को गरज के साथ बारिश की संभावना है, जिसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 11 से 16 मार्च के बीच पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की बारिश की संभावना जताई है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 और 16 मार्च को जबकि पश्चिमी राजस्थान में 14 मार्च को और पूर्वी राजस्थान में 14 और 15 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में भी अलग-अलग दिनों में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

राजस्थान और गुजरात में हीट वेव की चेतावनी

मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान, गुजरात के कुछ जिलों में हीट वेव जैसी स्थिति बनने की चेतावनी दी है. गुजरात के तटीय इलाकों में 11 से 13 मार्च के बीच गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है. राजस्थान में गर्मी का असर सबसे अधिक दिखाई दे रहा है. मंगलवार को बाड़मेर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके बाद झुंझुनू के पिलानी में तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रहा.

चित्तौड़गढ़, चूरू, बीकानेर और सीकर के फतेहपुर में भी तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. जयपुर में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई है, हालांकि 12 मार्च से तापमान में हल्की गिरावट आने के संकेत हैं.

जम्मू-कश्मीर का कैसा है मौसम?

दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को लंबे समय से चले आ रहे सूखे के बीच बारिश से राहत मिली. कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई. श्रीनगर समेत कई इलाकों में सुबह तक बारिश जारी रही.

दरअसल, दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच राज्य में सामान्य से करीब 65 प्रतिशत कम वर्षा हुई थी. इस अवधि में केवल 100.6 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर 284.9 मिमी वर्षा होती है. ऐसे में हालिया बारिश और बर्फबारी से जल स्रोतों और खेती को कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जलस्तर और फसलों की स्थिति पर अभी भी लगातार निगरानी रखने की जरूरत है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |