MP Junior Doctors Strike 2026: मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में हड़ताल, 8000 डॉक्टर्स ने किया काम बंद; स्वास्थ्य मंत्री बोले- “जल्द होगा समाधान”

भोपाल: मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों ने लंबित स्टाइपेंड संशोधन को लेकर सोमवार सुबह 9 बजे से हड़ताल शुरू कर दी है. जूनियर डाक्टर्स एसोसिएशन (जेडीए) के नेतृत्व में रेजिडेंट डाक्टर, सीनियर रेजिडेंट और इंटर्न सरकारी अस्पतालों की ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार कर रहे हैं. इससे प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेज अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने लगी हैं. हालांकि आपातकालीन सेवाएं जारी रखी गई हैं और ऑपरेशन थिएटर में केवल अति गंभीर मरीजों का ही इलाज किया जा रहा है.

ओपीडी सेवाएं ठप, मरीजों को नहीं मिला इलाज

राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से हमीदिया अस्पताल की ओपीडी व्यवस्था प्रभावित हुईं. मरीज सुबह से अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए. कई मरीज इलाज के लिए भटकते नजर आए. मरीज रामलाल अहिरवार ने बताया कि “वे सुबह से अस्पताल में बैठे हैं, लेकिन डाक्टरों की हड़ताल के कारण इलाज नहीं हो पा रहा है. पैरों में दर्द और अन्य बीमारियों से परेशान होने के बावजूद उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है.”

मांग नहीं मानी, तो चलती रहेगी हड़ताल

जूनियर डाक्टर्स एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन थिएटर में केवल अति गंभीर मरीजों का ही ऑपरेशन किया जाएगा. सामान्य और इलेक्टिव सर्जरी जैसे हर्निया, राड इंप्लांट और अन्य तय ऑपरेशन फिलहाल टाल दिए गए हैं. इससे इन बीमारियों से पीड़ित मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है. डॉक्टरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर निर्णय नहीं होता, तब तक सामान्य सेवाओं का बहिष्कार जारी रहेगा.

अप्रैल 2025 से लागू होना था संशोधित स्टाइपेंड

जूनियर डाक्टर्स एसोसिएशन के ब्रजेंद्र सिंह ने बताया कि “मध्य प्रदेश शासन के 7 जून 2021 के आदेश के अनुसार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित स्टाइपेंड संशोधन 1 अप्रैल 2025 से लागू होना था, लेकिन अब तक न तो संशोधित स्टाइपेंड लागू किया गया है और न ही अप्रैल 2025 से डीए एरियर का भुगतान हुआ है. डाक्टरों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शासन और संबंधित विभागों को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है.”

डीन और एचओडी को सौंपा ज्ञापन

जेडीए के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज के डीन और विभागाध्यक्षों को ज्ञापन सौंपा दिया गया है. इसमें स्पष्ट किया गया है कि रेजिडेंट डॉक्टर, सीनियर रेजिडेंट और इंटर्न ओपीडी और अन्य इलेक्टिव सेवाओं का बहिष्कार करेंगे, जबकि आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी. बता दें कि जूनियर डॉक्टर पिछले तीन दिनों से काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. इसके बावजूद मांगों पर कोई निर्णय नहीं होने के कारण सोमवार से हड़ताल का निर्णय लिया गया.

राजेंद्र शुक्ल बोले- जल्द होगा निराकरण

वहीं जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल पर जबलपुर में डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि मेरी उनसे बात हो गई है. उनका निराकरण बहुत जल्द होने वाला है, इसलिए हड़ताल पर जाने के बजाए वे अपनी ड्यूटी पर जाएं, ऐसी मेरा अनुरोध है.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |