इंदौर एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! रनवे पर अधूरा छूटा काम, दिल्ली-रायपुर की फ्लाइट्स को भोपाल में करना पड़ा लैंड; यात्रियों का हंगामा

इंदौर: मध्य प्रदेश के सबसे व्यस्ततम एयरपोर्ट पर लगातार बढ़ रही फ्लाइट कनेक्टिविटी के चलते अब एयरपोर्ट रनवे पर मेंटेनेंस का काम भी लगातार किया जा रहा है. इस स्थिति के चलते यहां रविवार रात दो फ्लाइट को डाइवर्ट करना पड़ा. हालांकि आज सोमवार को फ्लाइट शेड्यूल सामान्य हो गया. इंदौर एयरपोर्ट पर रनवे के मेंटेनेंस का काम चल रहा है, जिसे लगातार फ्लाइट कनेक्टिविटी और मूवमेंट के कारण रात में 11:00 बजे से सुबह 4:00 बजे तक करना पड़ रहा है.

दो फ्लाइट्स को करना पड़ा डाइवर्ट
इस बीच रविवार शाम को रनवे पर कुछ काम अधूरा छूट जाने पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एयरपोर्ट ट्रैफिक कंट्रोल से रनवे की बची हुई मरम्मत के लिए समय मांगा था. इस बीच दिल्ली से इंदौर आने वाली फ्लाइट का भी टाइम था. वहीं, रायपुर-इंदौर की फ्लाइट भी इसी समय यहां लैंड होनी थी, लिहाजा एयरपोर्ट प्रबंधन ने रनवे के निर्माण और यात्रियों की सुरक्षा के मध्य नजर दोनों ही फ्लाइट को भोपाल डाइवर्ट करने की अनुमति मांगी. इसके बाद दोनों ही फ्लाइट को इंदौर से भोपाल की ओर डायवर्ट कर दिया गया.

इंदौर एयरपोर्ट के जनसंपर्क अधिकारी रामस्वरूप यादव ने बताया, ”रनवे पर बचा हुआ काम पूरा कर लिया गया है और अब रनवे पर सामान्य लैंडिंग और टेक ऑफ हो रहा है.” उन्होंने कहा, ”यात्रियों की सुरक्षा हर कीमत पर सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए आशिक काम छूट जाने पर भी दो फ्लाइट को भोपाल डायवर्ट किया गया था. लेकिन अब काम पूर्ण हो गया है और स्थिति सामान्य है.”

एयर कनेक्टिविटी लगातार बढ़ने के प्रयास
देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर हवाई सेवाओं की स्थिति, नई उड़ानों के संचालन तथा विमानों की संख्या में संभावित बढ़ोतरी और कुछ स्थान के लिए उड़ान में कमी के कारण एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी ने विमानन कंपनियों को अपने संचालन में कमी नहीं करने के निर्देश दिए हैं. समिति के अध्यक्ष एवं सांसद इंदौर शंकर लालवानी ने बताया, ”एयरपोर्ट पर तेजी से निर्माण कार्य हो रहे हैं. नए टर्मिनल के अलावा पुराने टर्मिनल पर से भी विमान का ऑपरेशन शुरू किया जा रहा है. इसके अलावा रनवे का मेंटेनेंस और विस्तार भी होना है.”

उन्होंने कहा, ”इंदौर की बढ़ती औद्योगिक, व्यापारिक एवं पर्यटन गतिविधियों को देखते हुए यहां से देश के प्रमुख शहरों के लिए अधिक से अधिक उड़ानों का संचालन आवश्यक है. बैठक में एयरपोर्ट प्रबंधक सुनील मग्गीरवाल सहित विमान कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें इंडिगो से विपिन शर्मा, एयर इंडिया से विनेश वाधवानी, एयर इंडिया एक्सप्रेस से दीपक भाटिया तथा बंटी गोयल सहित अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हुए.

सांसद ने अधिकारियों से कहा कि, ”इंदौर से देश के प्रमुख महानगरों एवं उभरते शहरों के लिए नई उड़ानों की संभावनाओं पर गंभीरता से कार्य किया जाए, जिससे यात्रियों को अधिक विकल्प और बेहतर सुविधाएं मिल सकें.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |