ममता बनर्जी का राष्ट्रपति पर सीधा पलटवार! ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ के आरोपों पर बोलीं- “BJP के इशारे पर हो रही है राजनीति, हम पर न मढ़ें दोष”

पश्चिम बंगाल में अगले कुछ महीनों के भीतर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. हालांकि चुनावों से पहले ही यहां सियासी पारा हाई है. सूबे की सीएम ममता बनर्जी केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं, तो वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बंगाल में कार्यक्रम की जगह बदले जाने पर शनिवार को नाराजगी जताई है. राष्ट्रपति की नाराजगी के बाद सीएम ममता का स्पष्टीकरण भी सामने आया है.

दरअसल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हाल ही में पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग इलाके में एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की लोकेशन अचानक बदल दी गई. इसके साथ ही राज्य सरकार का कोई मंत्री या मुख्यमंत्री राष्ट्रपति के कार्यक्रम में मौजूद नहीं था. इस पर प्रेसिडेंट ने नाराजगी जाहिर की है.

राष्ट्रपति ने कार्यक्रम के दौरान ही कहा- मुझे लगता है बंगाल सरकार आदिवासियों का भला नहीं चाहतीं है. ममता बनर्जी मेरी छोटी बहन जैसी हैं. मैं भी बंगाल की बेटी हूं. नॉर्थ बंगाल दौरे पर न तो मुख्यमंत्री और न ही कोई राज्य मंत्री उन्हें रिसीव करने आया, मुझे नहीं पता कि ममता मुझसे नाराज हैं या नहीं.

राष्ट्रपति के बयान के बाद सीएम का जवाब

ममता बनर्जी ने इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि कार्यक्रम सरकार का नहीं बल्कि एक निजी संगठन द्वारा आयोजित था. राष्ट्रपति को इंटरनेशनल संथाल काउंसिल ने आदिवासी सम्मेलन में बुलाया था. राष्ट्रपति को रिसीव और विदा करने के लिए जो आधिकारिक लाइनअप तय किया गया था, उसमें न तो मुख्यमंत्री और न ही उनके मंत्री शामिल थे.

क्यों बदला गया कार्यक्रम स्थल?

ममता बनर्जी ने बताया कि सिलीगुड़ी जिला प्रशासन ने पहले ही राष्ट्रपति सचिवालय को बता दिया था कि कार्यक्रम स्थल पर ठीक से तैयारियां नहीं हैं. राष्ट्रपति की एडवांस टीम ने भी जगह का दौरा किया था और उन्हें स्थिति के बारे में बताया गया था. इसके बावजूद कार्यक्रम तय समय पर हुआ.

बार-बार कार्यक्रम में शामिल होना संभव नहीं- सीएम

ममता बनर्जी ने ये भी बताया कि सिलीगुड़ी के मेयर और दार्जिलिंग के जिलाधिकारी, सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर ने प्रोटोकॉल के अनुसार रिसीव और विदा किया था. उन्होंने ही राष्ट्रपति को रिसीव किया है. पश्चिम बंगाल की CM लाइनअप या मंच प्लान का हिस्सा नहीं थीं. डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से कोई प्रोटोकॉल में चूक नहीं हुई.

ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि अगर राष्ट्रपति साल में एक बार आएं तो स्वागत है, लेकिन अगर चुनाव के समय बार-बार दौरे हों तो हर कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिए संभव नहीं है.

ममता ने क्या लगाया आरोप?

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि BJP की सलाह पर प्रेसिडेंट का इस्तेमाल करके राजनीति की जा रही है. बंगाल की CM ने कोलकाता में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, “मुझे यह कहते हुए भी शर्म आ रही है. हम माननीय प्रेसिडेंट का सम्मान करते हैं. लेकिन, उन्हें भी पॉलिटिक्स बेचने के लिए भेजा गया है. मुझे माफ़ करना, मैडम, मैं आपका बहुत सम्मान करती हूं, लेकिन आप BJP की पॉलिसी और BJP के निर्देशों से गाइड हो रही हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |