सगाई के बीच दूल्हे ने की ऐसी डिमांड कि भड़क गई दुल्हन! सास-ननद को भी सिखाया कड़ा सबक

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में दहेज की मांग से परेशान होकर युवती ने शादी से ही इनकार कर दिया. दरअसल, यहां सगाई समारोह के दौरान लड़के वालों की तरफ से दहेज की अतिरिक्त मांग की जा रही थी. इससे परेशान होकर वधू ने साहस दिखाते हुए शादी से इनकार कर दिया. युवती ने कहा कि वो दहेज लोभियों के घर शादी नहीं करेगी. पूरे मामले में कोतवाली राबर्ट्सगंज में लिखित शिकायत दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

मामला राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र का है. आरोप है कि सगाई समारोह के दौरान वर पक्ष ने कार्यक्रम रुकवाकर अतिरिक्त दो लाख रुपये की मांग कर दी. इससे पहले भी गहने बनवाने के नाम पर चार लाख रुपये लिए जाने का आरोप लगाया गया. वधू पक्ष का कहना है कि जब तत्काल रुपये देने में असमर्थता जताई गई तो वर पक्ष के लोगों ने अभद्रता की और विवाद की स्थिति बन गई. दहेज की इस मांग से आहत युवती ने साफ शब्दों में ऐसे परिवार में शादी करने से इनकार कर दिया. पूरे मामले में कोतवाली राबर्ट्सगंज में लिखित शिकायत दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, राबर्ट्सगंज कस्बे के विकास नगर निवासी गोपाल मौर्य के पुत्र विनय मौर्य की शादी राबर्ट्सगंज की रहने वाली एक युवती से तय हुई थी. आरोप है कि शादी की बातचीत के दौरान गहने बनवाने के नाम पर लड़की पक्ष से चार लाख रुपये नगद लिए गए थे और उसी के अनुसार छह मार्च को सगाई की तारीख तय की गई थी. तय कार्यक्रम के अनुसार राबर्ट्सगंज स्थित एक पैलेस में सगाई समारोह का आयोजन किया गया था, जहां मेहमानों की मौजूदगी में कार्यक्रम चल रहा था.

युवती ने थाने में दर्ज कराया केस

आरोप है कि इसी दौरान वर पक्ष की मां, बहन और लड़के ने लड़की के पिता को अलग कमरे में बुलाकर सगाई आगे बढ़ाने से पहले तत्काल दो लाख रुपये और देने की मांग कर दी. लड़की पक्ष की ओर से तत्काल रुपये देने में असमर्थता जताई गई और बाद में देने की बात कही. लेकिन इस पर वर पक्ष के लोग नाराज हो गए और अभद्रता करने लगे. इसी घटनाक्रम के बीच युवती ने दहेज की मांग से आहत होकर मौके पर ही रिश्ते से इनकार कर दिया और स्पष्ट कर दिया कि वह ऐसे दहेज लोभियों के घर शादी नहीं करेगी.

मामले में लड़की पक्ष की ओर से कोतवाली राबर्ट्सगंज में लिखित तहरीर दी गई है. वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कराई जा रही है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |