श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर! तिरुमाला मंदिर में उगादि पर्व पर VIP ब्रेक दर्शन पर लगी रोक, जानें किन तारीखों पर नहीं चलेंगे सिफारिशी पत्र

दक्षिण भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक उगादि (तेलगु नव वर्ष) के अवसर पर आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमाला श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं. तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने 19 मार्च को होने वाले उगादि अस्थानम के मद्देनजर मंदिर के दर्शन नियमों और विशेष अनुष्ठानों की जानकारी साझा की है।

उगादि उत्सव के सम्मान में, परंपरा के अनुसार मंदिर परिसर की शुद्धि की जाएगी. टीटीडी 17 मार्च (मंगलवार) को कोइल अलवर थिरुमंजनम का आयोजन करेगा. शुद्धि समारोह और उगादि उत्सव के कारण सामान्य दर्शन व्यवस्था में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं. 17 मार्च को कोइल अलवर थिरुमंजनम के चलते टीटीडी ने वीआईपी दर्शन को पूरी तरह रद्द कर दिया है.

16 मार्च को वीआईपी दर्शन के लिए कोई भी सिफारिश पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा. केवल प्रोटोकॉल के दायरे में आने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को ही अनुमति मिलेगी. 19 मार्च (उगादि) को मुख्य उत्सव के दिन भी प्रोटोकॉल गणमान्य व्यक्तियों को छोड़कर अन्य सभी वीआईपी दर्शन बंद रहेंगे. इसके लिए 18 मार्च को कोई सिफारिश पत्र नहीं लिया जाएगा.

क्या है उगादि का महत्व?

उगादि मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में हिंदू चंद्र कैलेंडर के चैत्र माह की प्रतिपदा को नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है. यह वसंत ऋतु के आगमन और नई शुरुआत का प्रतीक है. तिरुमाला जैसे मंदिरों में इस दिन विशेष पंचांग श्रवणम और अस्थानम का आयोजन होता है. इस दिन भक्त पारंपरिक उगादि पचड़ी का सेवन करते हैं, जो नीम, गुड़, इमली और आम जैसी चीजों से बनता है. यह व्यंजन जीवन के विभिन्न अनुभवों (सुख-दुख) के संतुलन को दर्शाता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

श्री हनुमान बालाजी मंदिर में 1999 से निभाई जा रही अन्नकूट परंपरा, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश     |     अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |