बरेली में ‘इश्क’ का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म हुई दो जिंदगी

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भमोरा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी, जबकि उसकी प्रेमिका जिंदगी और मौत से अस्पताल में लड़ रही है. घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है.

दरअसल आज ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे, तभी एक पेड़ पर रस्सी के फंदे से युवक का शव लटका देखा. मृतक की पहचान कृष्णपाल के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

प्रेम संबंध बना त्रासदी की वजह

बताया जा रहा है कि कृष्णपाल का पास के ही गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था. दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे. ग्रामीणों का कहना है कि इसी बात को लेकर दोनों काफी परेशान चल रहे थे.

दो दिन पहले युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया था. उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है.

युवती के जहर खाने की खबर जब कृष्णपाल को मिली तो वह काफी टूट गया. माना जा रहा है कि इसी सदमे में उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया. मंगलवार को उसने खेत में जाकर पेड़ से फांसी लगा ली.

गांव में पसरा मातम

घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है. गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं. सभी का कहना है कि अगर समय रहते परिवार मान जाते तो शायद यह दिन न देखना पड़ता.

भमोरा थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. युवक और युवती दोनों एक ही बिरादरी से हैं. परिवार के लोग फिलहाल कुछ भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. युवती की हालत पर भी नजर रखी जा रही है. अगर उसकी तबीयत में सुधार होता है तो पुलिस उसका बयान दर्ज करेगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |