Lucknow Dog Attack: आवारा कुत्तों ने 8 साल की मासूम को नोच कर मार डाला

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना हुई. यहां आवारा कुत्तों ने 8 साल की बच्ची को शिकार बनाया. बच्ची पर हमला बोलने के बाद उसको नोच-नोचकर मार डाला. अवारा कुत्तों ने बच्ची पर उस वक्त हमला बोला जब वो अपने घर से 500 मीटर दूर एक खेत की तरफ गई हुई थी. इस दौरान बच्चे के साथ कोई नहीं, न ही कोई आसपास था. बच्ची का खून से लथपथ शव घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में मिला. उसका चेहरा पूरी तरह से नुचा हुआ था. जगह-जगह से मांस के लोथड़े लटक रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार शाम करीब 6 बजे हुई. है. मृतक बच्ची अपने घर के पास स्थित एक खेत पर गई हुई थी. इस दौरान वहां मौजूद आवारा कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया. कुत्तों ने बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला. इतन ही नहीं, बच्ची के चहरे हाथ- पैर और पेट को नोच-नोचकर खा गए. इस दौरान बच्चे के शरीर के कई हिस्से इधर-उधर पड़े हुए थे. घटना की जानकारी तब हुई जब गांव की कुछ महिलाएं खेत की तरफ गई हुईं थी.

महिलाओं दी जानकारी

महिला ने बताया कि उन्होंने खेत में किसी के शव को पड़ा देखा है. इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी. गांव के लोग लाठी-डंडे के साथ खेत की दौड़ पड़े. वहां पहुंच कर देखा तो बच्ची का शव क्षत विक्षत हालात में पड़ा हुआ था और पास में ही कुछ दूरी पर कुत्ते बैठे हुए थे. वहीं ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बच्ची के परिजनों को दी.

बच्ची के परिजनों ने लोगों की मदद से शव को घर पर लाए और सूचना पुलिस को दी. रहीमाबाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों के जानकारी ली. मृतक की पहचान अंशिका के रूप में हुई. वह कक्षा-1 की छात्रा थी और घर से अकेली निकली थी, तभी कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया था.

पुलिस भी रह गई हैरान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों से बात की. आवारा कुत्तों के हमले में मासूम अंशिका गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली. एक पुलिस अधिकारी ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि अपने सेवाकाल में उन्होंने कुत्तों के हमले के कई मामले देखे हैं, लेकिन यह घटना बेहद दर्दनाक घटना है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |