Aligarh News: पुलिस चौकी परिसर में युवक ने खुद को लगाई आग, परिजनों ने बताई वजह

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में खेर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खैर चौकी परिसर में एससी एक्ट में वारंटी आरोपी ने पुलिस प्रताड़ना से परेशान हो कर खुद को आग लगा ली. इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस चौकी परिसर में युवक द्वारा आग लगाए जाने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और चौकी के भीतर हंगामा करते हुए पुलिस चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों पर अपने भाई को आग लगाकर जिंदा जलाए जाने का आरोप लगाया. आग में बुरी तरह से जले व्यक्ति को परिजनों द्वारा आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया.

जानकारी के अनुसार, एससी एसटी एक्ट में वारंटी मनोज वर्मा द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में पेट्रोल छिड़क कर आग लगाया. पूरा मामला कोतवाली खेर क्षेत्र अंतर्गत कस्बा खैर चौकी परिसर का है. यहां चौकी परिसर में एक युवक द्वारा पेट्रोल डालकर आग लगा ली गई. लपटे इतनी भयावक थी कि इस खौफनाक मंजर को देखने वाले लोगों हैरान रह गए. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तथा अन्य लोगों की मदद से व्यक्ति में लगी आग पर काबू पाते हुए तुरंत गंभीर हालत में उसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैर ले जाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. डॉक्टर के मुताबिक युवक का शरीर काफी हद तक झुलस चुका है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

पुलिस चौकी परिसर में लगाई आग

वहीं मामले की सूचना मिलते ही खैर कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि आग लगाने के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है. परिजनों तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है. चौकी परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फोटो भी खगले जा रहे हैं. ताकि घटना की वास्तविक वजह सामने आ सके.

आरोपी मनोज वर्मा द्वारा आग लगाए जाने की सूचना पर मौके पर पहुंचे कस्बा खेर उपाध्याय मोहल्ला निवासी उसके भाई राजीव सोनी ने कहा कि मनोज के ऊपर एससी एसटी एक्ट में वारंट निकले हुए है. जिसके चलते उनका आरोप है कि चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उसके भाई को आग लगाई है. जबकि पुलिस कर्मियों द्वारा हर तीसरे चौथे दिन उसके भाई को उठाकर चौकी या थाने ले जाते हैं. इतना ही नहीं उसके भाई के साथ बैठकर पुलिसकर्मी शराब का भी सेवन करते हैं.

परिजनों ने पुलिस पर लगया आरोप

इस दौरान राजीव सोनी का आरोप है कि उसका भाई सुबह से ही शराब का सेवन कर लेता है. रविवार को उसका भाई मनोज वर्मा पुरानी तहसील के बाहर खड़ा हुआ था. तभी कुछ पुलिसकर्मी उसके पास पहुंचे और उसको पकड़ कर अपने साथ कस्बा खैर पुलिस चौकी ले गए. कुछ देर बाद ही पुलिस कर्मियों ने उसके भाई को आग लगा दी. आग में उसके भाई का पूरा जिस्म बुरी तरह से जल गया.

जांच में जुटी पुलिस

घटना को लेकर सीओ खैर वरुण कुमार सिंह ने बताया कि खैर कोतवाली के पुरानी तहसील कस्बा पुलिस चौकी क्षेत्रांतर्गत मोहल्ला उपाध्याय निवासी एक व्यक्ति द्वारा चौकी के पास गली में स्वयं को आग लगाने की सूचना मिली है. स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल घायल व्यक्ति की आग बुझाते हुए प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी खैर भेजा गया. जिन्हें अग्रिम उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया है. घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी चेक करते हुए घटना के कारणों की जानकारी की जा रही है. प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |