Greater Noida Accident: खुले नाले में गिरी कार, बाल-बाल बचा ड्राइवर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खुले नाले में गिर गई. सूचना पर फायर विभाग और पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची. फायर विभाग की टीम ने कार को किसी तरह बाहर निकाला. यह मामला बिसरख थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर की तरफ जाने वाली सड़क का है. गनीमत रही कि घटना में ड्राइवर को किसी तरह की चोट नहीं लगी. बताया जा रहा है कि हादसे वाली जगह किसी तरह की बैरिकेडिंग और रिफ्लेक्टर नहीं लगा था.

दरअसल ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र में गैलेक्सी गोल चक्कर से हनुमान मंदिर की ओर आने वाली सड़क पर बड़ा हादसा टल गया. तेज रफ्तार स्विफ्ट कार चालक से बेकाबू होकर सड़क से सटे खुले नाले में जा गिरी.

कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाला

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आनन-फानन सीढ़ियों की मदद से कार चालक को आधे घंटे में सुरक्षित बाहर निकाल लिया. वहीं, कार को भी क्रेन की मदद से निकाला गया है. राहत की बात रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ.

सर्वोत्तम स्कूल के पास हादसा

जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट कार चालक सुशील त्यागी रविवार देर रात कार से गैलेक्सी गोल चक्कर से हनुमान मंदिर की ओर जा रहे थे. रास्ते में सर्वोत्तम स्कूल के पास तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर नाले में जा गिरी.

खुले नाले में गिरी कार

पुलिस का दावा है कि कार चालक नशे में था. वह पहले टर्न लेने के बजाए सीधे रस्ते पर चला गया. जहां सड़क नाले के पास खत्म हो रही थी. इसी के चलते वह कार सहित सहित खुले नाले में जा गिरा. बड़ी बात है कि नाले के पहले बैरिकेड भी नहीं लगा था. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया मामला लापरवाही से वाहन चलाने का प्रतीत हो रहा है.

प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. समय रहते फायर सर्विस की मदद से वाहन को नाले से बाहर निकालने की कार्रवाई की गई. जबकि चालक पहले ही बाहर निकल आया था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |