अरविंद केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में किए दर्शन, BJP पर साधा निशाना- ‘बयानबाजी न करें, माफी मांगें’

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद शनिवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब प्रभारी, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचे और बजरंग बली का आशीर्वाद लिया. इस मौके पर अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, सांसद संजय सिंह, विधायक कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे. सभी ने हनुमान मंदिर के दर्शन किए और विधि विधान से पूजा कर बजरंग बली से सुख-शांति और साहस देने की प्रार्थना की.

बजरंग बली के दर्शन करने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अपनी धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल और पार्टी के अन्य साथियों के साथ शनिवार को कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भगवान बजरंग बली जी के चरणों में माथा टेका. प्रभु सभी के जीवन में सुख, शांति और साहस बनाए रखें. सबका कल्याण करें. जय बजरंग बली. उन्होंने कहा कि जनता व बजरंग बली के आशीर्वाद और बाबा साहब के बनाए संविधान की बदौलत कोर्ट से हम सभी को न्याय मिला. वहीं, मनीष सिसोदिया ने कहा कि जिनके ऊपर संकट मोचन हनुमान जी का आशीर्वाद हो, उनको डराना और हराना नामुमकिन है.

बड़ी तादात में दिल्ली की जनता भी पहुंची

अरविंद केजरीवाल को प्राचीन हनुमान मंदिर आने की सूचना पाकर उनसे मिलने बड़ी तादात में दिल्ली की जनता भी पहुंची. लोगों ने अरविंद केजरीवाल से हाथ मिलाए, सेल्फी ली और कोर्ट में फर्जी केस से आरोप मुक्त होकर कट्टर ईमानदार की छवि वापस मिलने के लिए बधाई दी. इस दौरान महिलाओं में अरविंद केजरीवाल से मिलने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला.

महिलाओं ने अरविंद केजरीवाल के सिर पर हाथ रखकर दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया. महिलाओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए उन्हें फर्जी केस बनाकर फंसाया गया था. आज दिल्ली में भले ही भाजपा की सरकार है, लेकिन दिल्लीवालों के असली मुख्यमंत्री तो अरविंद केजरीवाल ही हैं. पूरी दिल्ली अरविंद केजरीवाल को दिल से याद कर रही है.

“बजरंगबली की हम सब पर कृपा”

उधर, पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी, हमारे नेताओं और हम सभी पर बजरंगबली की एक अलग स्तर की कृपा है और उनकी कृपा से ही हम सभी लोग इस पूरे मामले से आरोप मुक्त हुए हैं. यह पूरा मामला अब खत्म हो गया है. इस मामले में हम पहले दिन से कहते आ रहे थे कि सच्चाई की जीत होनी चाहिए, अंततः वही हुई है. इसलिए हम यहां भगवान का धन्यवाद करने आए हैं और प्रभु के चरणों में नतमस्तक होकर उनका धन्यवाद करेंगे.

“भाजपा को अब माफी मांग लेनी चाहिए”

दुर्गेश पाठक ने भाजपा के बयानों पर पटलवार करते हुए कहा कि भाजपा को अब बयान देने के बजाय माफी मांग लेनी चाहिए और इस मामले को यहीं खत्म कर देना चाहिए. उनको यह स्वीकार करना चाहिए कि हां, उन्होंने षड्यंत्र किया, उन्होंने छोटापन दिखाया और देश के संस्थानों का गलत इस्तेमाल किया. भाजपा को देश से माफी मांगनी चाहिए कि अब वे आगे ऐसा नहीं करेंगे. भाजपा को फिर से उसी लड़ाई-झगड़े में जाने के बजाय, अब माफी मांगने वाली मुद्रा में जाना चाहिए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |