DAVV Indore News: गर्ल्स हॉस्टल में बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव डालने वाली छात्रा निष्कासित, मची खलबली

इंदौर : इंदौर के जिस देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) का देशभर में नाम है, उसी विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा अपनी कई रूममेट को कॉलेज लाइफ एंजॉय के लिए बॉयफ्रेंड बनाने के तरीके सिखा रही थी. हॉस्टल की 5 छात्राओं की शिकायत पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले गंभीता से लेते हुए छात्रा को हॉस्टल से निकाल दिया है.

बॉयफ्रेंड बनाने के लिए लगातार दवाब डाला

कुछ दिन पहले देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कमला नेहरू गर्ल्स हॉस्टल की 5 छात्राओं ने हॉस्टल की वार्डन को शिकायत की थी. इसमें कहा गया था “उनके साथ रहने वाली डाटा साइंस फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाली एक छात्रा उन पर बॉयफ्रेंड बनाने के लिए लगातार दवाब डाल रही है. इतना ही नहीं वह रूम के अंदर वीडियो कॉल पर बाहरी लड़कों से अश्लील बातें करती है. इसके अलावा कई आपत्तिजनक सामग्री का इस्तेमाल भी वह हॉस्टल में ही करती है.”

छात्रा की हरकतों से परेशान छात्राएं, वार्डन से शिकायत

छात्राओं ने शिकायत में बताया “ये छात्रा अश्लील किताबें और मोबाइल ऐप पर अश्लील वीडियो दिखाकर हॉस्टल की अन्य लड़कियों को भी बॉयफ्रेंड बनाने का प्रेशर डालती है.” जब छात्रा की मनमानी और हरकतों से अन्य छात्राएं परेशान हो गईं तो उन्होंने इसकी शिकायत हॉस्टल की वार्डन से की. वार्डन ने विश्वविद्यालय प्रशासन को जानकारी दी. इसके बाद विश्वविद्यालय ने 5 सदस्यीय टीम के साथ पूरे मामले की जांच की. जांच में पता चला कि हॉस्टल की छात्राओं की शिकायत बिल्कुल सही है.

छात्रा के कमरे में आपत्तिजनक सामग्री मिली

इसके बाद छात्रा के रूम में उसके सामान की छानबीन की गई तो उसके पास कई आपत्तिजनक सामग्री मिली. विश्वविद्यालय प्रशासन को प्रमाण के लिए इस सामग्री की वीडियो फिल्म बनवानी पड़ी. पता चला कि यह छात्रा एक अश्लील एप के जरिए अन्य छात्राओं को भी बॉयफ्रेंड बनाने के लिए मजबूर करती थी, जो मोबाइल ऐप के जरिए अज्ञात युवकों से वीडियो कॉल करके रूम में ही अश्लील हरकतें करती थी.

वीडियो कॉल के जरिए अज्ञात युवकों से बातचीत

शिकायत करने वाली छात्राओं का कहना है “छात्रा उन्हें कॉलेज लाइफ एंजॉय करने के नाम पर बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव बना रही थी. ये छात्रा मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है, जो एक वर्ग विशेष से ताल्लुक रखती है. छात्रा मोबाइल एप और वीडियो कॉल के जरिए अज्ञात युवकों से बातचीत करती थी और अन्य छात्राओं को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करती थी.

इस मामले में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलपति आरके सिंघई ने बताया “छात्राओं की शिकायत सही पाई गई. आरोपी छात्रा को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है. मामले की जांच जारी है.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |