एक सितम्‍बर से चलेगी शासकीय अनुबंधित बसें, देवास से इंदौर, उज्‍जैन, हरदा, सोनकच्‍छ और बागली के लिए चलेगी बसें


कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने देवास जिले के बस ऑपरेटरों की ली बैठक
———-
कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने आज कलेक्‍टर कार्यालय के सभाकक्ष में देवास जिले के बस ऑपरेटरों की बैठक ली। बैठक में देवास जिले के बस ऑपरेटरों ने अपनी समस्‍या बताई। उन्‍होंने कहा कि कोरोना काल में अप्रैल से अगस्‍त माह तक टैक्‍स, परमीट और बीमा में छूट दी जाये तथा डीजल के भाव भी कम किये जाये। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने बताया कि राज्‍य शासन इस संबंध में जो भी निर्णय लेगा वो सभी बस ऑपरेटरों पर लागू होगा। बैठक में अपर कलेक्‍टर श्री प्रकाश सिंह चौहान, ट्राफिक डीएसपी श्री किरण शर्मा, परिवहन अधिकारी श्रीमती जया वसावा, ट्राफिक टीआई सुश्री सुप्रिया चौधरी, बस एसोसिएशन के अध्‍यक्ष श्री विरेन्‍द्र सिंह बैस सहित बस एसोसिएशन के सदस्‍य उपस्थित थे।
कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने बताया कि देवास जिले में एक सितम्‍बर से नागरिकों के आवागमन के लिए परिवहन सुविधा शुरू की जा रही है। इसके लिए नगर निगम द्वारा संचालित शासकीय अनुबंधित बस ऑपरेटर अर्थ कनेक्‍ट ट्रांसवे प्राईवेट लिमिटेड और विश्‍वास ट्रांसपोर्ट देवास को यह बसें देवास से प्रतिदिन इंदौर, उज्‍जैन, सोनकच्‍छ, हरदा, बागली, पोलायकला और देवास शहर में भोपाल चौराहे से एबी रोड़, मक्‍सी बायपास से अमलतास अस्‍पताल, एमजी रोड़ के बस स्‍टेण्‍ड से मेंढकी तिराहा तक सूत्र सेवा की बसे शुरू की जायेगी। उन्‍होंने निर्देश दिए कि बस संचालन के लिए बस में मास्क लगाना, बस को प्रतिदिन सेनेटाईज करना और राज्‍य शासन द्वारा कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। बस के सभी कर्मचारियों की रोजाना जांच हो। सर्दी, बुखार तथा खासी के लक्षण होने पर बस संचालन नहीं कराये। कर्मचारी का अस्‍पताल में इलाज कराये।
कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने जिले के अन्‍य बस ऑपरेटरों से अपील की है कि बस ऑपरेटर जिले के नागरिकों की आवागमन सुविधा के लिए बस संचालन शुरू करें। देवास जिले में परिवहन व्‍यवस्‍था सूचारू रूप से शुरू हो सके तथा अन्‍य जिलों से आने-जाने वाले नागरिकों को आवागमन में सुविधा हो। इसके लिए शासन के निर्देशों का पालन करते हुए बसों का संचालन करे। परिवहन व्‍यवस्‍था सूचारू रूप से शुरू होने से बस ऑपरेटरों का व्‍यवसाय भी शुरू हो सकेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |