Gwalior News Update: सवर्ण समाज का ग्वालियर में शक्ति प्रदर्शन: आरक्षण और UGC के मुद्दों पर लामबंद होंगे दिग्गज, भविष्य की रूपरेखा होगी तैयार

ग्वालियर: यूजीसी, एट्रोसिटी एक्ट के दुरुपयोग और जातिगत आरक्षण के विरोध में अब सवर्ण समाज लामबंद हो गया है. ग्वालियर में आने वाली 22 फरवरी को एक बड़ा आयोजन कर इन विषयों को लेकर आंदोलन की रूप रेखा बनायी जाने वाली है. जिसमें शांभवी पीठ के पीठाधीश्वर आनंद स्वरूप महाराज के साथ सवर्ण समाज के तमाम लोग शामिल होने वाले हैं.

सरकार पर नहीं भरोसा, यूजीसी के लिए होगा मंथन
कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए ग्वालियर में सवर्ण समाज समन्वय समिति (एस4) द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था. जिसमें बताया गया कि, आने वाले रविवार को होला के मंदिर स्थित एक मैरिज गार्डन में सामाजिक गोष्टी आयोजित की जा रही है. कार्यक्रम संयोजक अखिलेश पांडे और एड. आशुतोष दुबे ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि, ”लगातार एक वर्ग को फायदा देने के लिए सवर्ण समाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है. जैसा की पहले एट्रोसिटी एक्ट में हुए बदलाव के समय सुप्रीम कोर्ट ने बिना जांच मुकदमा ना दर्ज करने का फैसला दिया था.

लेकिन सरकार ने बाद में उस पर अध्यादेश लाकर उसे कानून बना दिया. ठीक ऐसे ही अभी सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी पर रोक लगायी है लेकिन इस मामले में सरकार पर अब भरोसा नहीं है, वे दोबारा ऐसा कर सकते हैं. इसलिए इस गोष्ठी में यूजीसी को रोलबैक करने के लिए आगे क्या किया जाना है इस पर चर्चा की जाएगी.”

सवर्ण समाज का होगा अपना छात्र संगठन ‘VOYE’
इसके साथ ही एट्रोसिटी एक्ट के दुरुपयोग की रोकथाम और जातिगत आरक्षण जैसे मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया जाएगा. वहीं इसके साथ ही रविवार को एक अहम काम और भी होने वाला है. अखिलेश पांडे के मुताबिक़ “रविवार को सवर्ण समाज का एक नया छात्र संगठन भी बनाया जा रहा है, जिसका नाम ‘वॉइस ऑफ़ यूथ इक्वलिटी’ होगा जो सिर्फ सवर्ण समाज के युवाओं और छात्रों के लिए होगा. जिससे युवाओं और छात्रों में समानता का अधिकार हो क्योंकि आज हमें समानता का अधिकार नहीं मिल रहा है.

“कौन कौन सी हस्तियां होंगी शामिल
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर सवर्ण समाज समन्वय समिति (एस4) के संस्थापक और शांभवी पीठ के पीठाधीश्वर आनंद स्वरूप महाराज शामिल होंगे. इनके अलावा भारत सरकार के पूर्व प्रधान आयुक्त डॉ. अनूप श्रीवास्तव, पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष राजीव सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |