Bengaluru Crime News: महिला टेक्नीशियन के मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, पड़ोसी ने हत्या के बाद लाश से की दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

कर्नाटक के मंगलौर की रहने वाली शर्मिला नाम की एक टेक्नीशियन की बेंगलुरु स्थित घर में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था. इस मामले अब नया खुलासा हुआ है. पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि उसकी हत्या एक युवक ने की थी. उसने हवस के चलते उसकी हत्या की. आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर और जानकारी एकत्र करने की कोशिश कर रही है.

बेंगलुरु के राममूर्ति नगर में 16 जनवरी को हुई मेगलुरु की रहने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर शर्मिला की रहस्यमयी मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया है कि पड़ोस में रहने वाले 18 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म की कोशिश में असफल होने के बाद उसकी हत्या कर दी. बाद में पुलिस की पूछताछ में आरोपी कर्नल कुरै ने अपनी विकृत मानसिकता का खुलासा किया. बताया गया कि वह शर्मिला के फ्लैट में घुसने से पहले चार-पांच बार रेकी कर चुका था, जिससे उसे घर में घुसना आसान हो गया था. घर में घुसते ही वह पीछे से आया और उसने शर्मिला को कसकर पकड़ लिया. जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने पुलिस के सामने अपनी जघन्य करतूत कबूल की.

आरोपी ने पहले की थी मारपीट

आरोपी कर्नल कुरै ने बताया कि जब उसने शर्मिला को जकड़ लिया तो वह छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन उसने नहीं छोड़ा. इस दौरान शर्मिला का सिर सोफे से टकराया और उसे गंभीर चोट लगने के बाद रक्तस्राव हुआ. इसके बावजूद वह उसे पकड़े रहा और दुष्कर्म की कोशिश करता रहा. जब उसका प्रतिरोध बढ़ गया, तो उसने दोनों हाथों से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद ही उसके कपड़े उतारे, उन्हीं कपड़ों से खून साफ किया और पानी से धो दिया. इसके बाद भी उसकी अश्लील हरकतें नहीं रुकी और उसने शव के साथ भी दुष्कर्म की कोशिश की. आरोपी ने पुलिस के सामने यह सब कबूल किया है.

पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

टेक्नीशियन शर्मिला की हत्या के बाद उसने अलमारी से कपड़े निकालकर शव को पहनाए और उसे सीधे लिटा दिया, ताकि किसी को शक न हो. इससे पहले उसने टॉप सहित कुछ कपड़े बिस्तर पर रखकर टिश्यू पेपर से आग लगाने की भी कोशिश की थी. लेकिन पैंट गायब रह गई, जिसे उसने पड़ोस के घर के पेड़ पर फेंक दिया था. इसी दौरान वह युवती का मोबाइल भी अपने साथ ले गया. फिलहाल राममूर्ति नगर पुलिस की लगातार पूछताछ के बाद आरोपी कर्नल कुरै ने पूरी सच्चाई उगल दी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |