MP News: विधायक बाबू जंडेल ने तोड़े नियम, शिव बारात में हाथ में बंदूक लेकर की हर्ष फायरिं

श्योपुर: रविवार 15 फरवरी को पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. श्योपुर जिले के बड़ौदा क्षेत्र के ग्राम मुंडला में भागवत कथा का आयोजन हुआ. शिव-पार्वती प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत निकाली गई शिव बारात में हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है. शिव बारात में शामिल विधायक बाबू जंडेल घोड़ी पर सवार होकर बंदूक से फायर करते हुए नजर आए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है.

रविवार को निकाली गई पारंपरिक शिव बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे. धार्मिक उत्साह के बीच जब बारात गांव में भ्रमण कर रही थी, तभी विधायक जंडेल घोड़ी पर बैठे हुए बंदूक से हर्ष फायर करते दिखाई दिए. मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब तेजी से सर्कुलेट हो रहा है.

लाइसेंस निलंबन का प्रावधान
कानून के अनुसार, आर्म्स एक्ट के तहत लाइसेंसी हथियार का उपयोग केवल निर्धारित उद्देश्य के लिए ही किया जा सकता है. सार्वजनिक समारोह, जुलूस या धार्मिक आयोजनों में हर्ष फायर करना हथियार के दुरुपयोग की श्रेणी में आता है. ऐसे मामलों में हथियार का लाइसेंस निलंबित या निरस्त किया जा सकता है, साथ ही अन्य वैधानिक कार्रवाई भी संभव है. फिलहाल इस मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सर्कुलेट वीडियो के बाद चर्चाओं का दौर तेज हो गया है.

इस मामले में बड़ौदा थाना प्रभारी सतीश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि, ”वे चंद्रसागर मेले की ड्यूटी में व्यस्त हैं और उन्होंने अभी तक संबंधित वीडियो नहीं देखा है.” हालांकि उन्होंने स्पष्ट कहा कि, ”हर्ष फायरिंग पर प्रतिबंध है और यदि ऐसा किया गया है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |