Katihar Fire News: कटिहार अग्निकांड में जलकर राख हुईं 500 दुकानें, राख के ढेर पर रोते दिखे दुकानदार

तारीख 15 फरवरी… बिहार का कटिहार जिला… रविवार की शाम कुरसेला के लोग अपने घरों में चैन की सांस लेने की तैयारी कर रहे थे. तभी शहीद चौक स्थित स्टेट हाट में उठी एक चिंगारी ने सैकड़ों परिवारों का भविष्य अंधेरे में धकेल दिया. यह सिर्फ आग नहीं थी, यह उन 500 दुकानदारों के सपनों का श्मशान था, जिन्होंने तिल-तिल जोड़कर अपनी रोजी-रोटी खड़ी की थी. अपनी आंखों के सामने अपनी दुकान को राख होते देख फुटपाथ पर बैठा दुकानदार हो या बड़ा व्यापारी, हर किसी की आंखों से सिर्फ आंसू बह रहे थे.

रविवार शाम करीब 7:30 बजे, जब बाजार अपनी सामान्य लय में था, तभी कपड़ा पट्टी की एक दुकान से आग भड़की. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला. देखते ही देखते 500 से अधिक टीन और फूस की दुकानें धू-धू कर जलने लगीं. कपड़े, सिगार, इलेक्ट्रॉनिक्स, सब्जी और मोबाइल की दुकानें चंद मिनटों में मलबे के ढेर में तब्दील हो गईं.

5 किलोमीटर दूर तक दिखा आग का तांडव

आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि 5 किलोमीटर दूर से ही आसमान लाल दिखाई दे रहा था. एनएच-31 और स्टेट हाईवे-77 पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके चलते प्रशासन को यातायात रोकना पड़ा. डरे-सहमे लोग अपने पक्के मकानों से सामान बाहर निकालने लगे. पूरे कुरसेला परिक्षेत्र में दहशत फैल गई.

फायर ब्रिगेड और संसाधन की कमी पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि शुरुआत में छोटी फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, जिसका पानी जल्द खत्म हो गया. जब तक कटिहार से बड़ी गाड़ियां और अतिरिक्त टीमें पहुंचीं, तब तक नुकसान अपनी चरम सीमा पार कर चुका था. घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक पीछे बचा था तो सिर्फ धुआं और बर्बाद व्यापारियों की चीखें.

7 करोड़ की संपत्ति स्वाहा, रोजी-रोटी का संकट

प्रारंभिक आकलन के अनुसार, इस अग्निकांड में 7 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर खाक हो गई है. सबसे अधिक नुकसान कपड़ा और कॉस्मेटिक की दुकानों को हुआ है. 500 परिवारों के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि कल सुबह उनके घर का चूल्हा कैसे जलेगा? कोई बेटी की शादी के लिए पैसे जोड़ रहा था, तो कोई कर्ज लेकर दुकान चला रहा था.

प्रशासनिक मुस्तैदी और मदद का भरोसा

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), डीएसपी रंजन कुमार सिंह, बीडीओ कुमारी प्रियंवदा और अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम समेत थाना अध्यक्ष राकेश कुमार मौजूद रहे. अनुमंडल पदाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि नुकसान का समुचित आकलन कर सरकार द्वारा निर्धारित सहायता राशि जल्द से जल्द पीड़ितों को प्रदान की जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |