Noida Crime Update: नोएडा में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था गंदा धंधा, छापेमारी में 24 लड़के-लड़कियां पकड़े गए

उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में पुलिस, एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की संयुक्त टीम ने एक साथ तीन स्पा-मसाज सेंटरों पर छापेमारी की. आरोप था कि स्पा सेंटरों की आड़ में शहर के कई इलाकों में देह व्यापार का अवैध नेटवर्क संचालित हो रहा है. पुलिस ने मौके से 24 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, जिनमें से कुछ आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए.

पुलिस ने पूर्व प्लानिंग के तहत देर रात सेक्टर-49 क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्पा पार्लरों पर एक साथ छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान कुल 24 युवक-युवतियों को मौके से हिरासत में लिया गया. पुलिस के अनुसार कुछ लोग आपत्तिजनक हालत में मिले, जिन्हें पूछताछ के लिए थाना सेक्टर-49 लाया गया. छापेमारी के दौरान स्पा सेंटरों से कई दस्तावेज, रजिस्टर और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं. अब इन दस्तावेजों की जांच कर नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं.

वाट्सऐप के जरिए चल रहा था अवैध धंधा

नोएडा की एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि यह अवैध गतिविधि वाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से संचालित की जा रही थी. इस नेटवर्क से जुड़े लोग कस्टमर को महिलाओं की तस्वीरें भेजकर स्पा सेंटरों में बुलाते थे, जहां मसाज और पार्लर सेवाओं की आड़ में देह व्यापार कराया जाता था. पुलिस को मौके से कुछ डिजिटल सबूत, मोबाइल चैट और रजिस्टर मिले हैं, जिनके आधार पर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं और यह धंधा कब से चल रहा था.

स्थानीय पुलिस की भूमिका पर भी सवाल

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि नोएडा जैसे हाईटेक शहर में यह अवैध कारोबार आखिर किसकी शह पर चल रहा था. स्थानीय पुलिस और चौकी स्तर पर तैनात कर्मियों की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं कि उन्हें इसकी भनक क्यों नहीं लगी. कुछ पुलिसकर्मी जांच के दायरे में आए हैं और वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया है.

नोएडा के जॉइंट सीपी राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि मिशन मुक्ति फाउंडेशन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन स्पा सेंटरों पर छापा मारकर 24 लोगों को हिरासत में लिया गया है. उनसे पूछताछ जारी है ताकि यह पता चल सके कि उन्हें इस अवैध गतिविधि में किसने और कैसे धकेला. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहन जांच के लिए विशेष टीम गठित की जाएगी और यदि जांच में किसी पुलिसकर्मी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |