Dausa Road Accident: दौसा में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर और कार की टक्कर में 6 दोस्तों की मौके पर ही मौत

राजस्थान के दौसा जिले में नेशनल हाईवे-21 पर मंगलवार देर रात सड़क हादसे ने 6 दोस्तों की जान ले ली. यहां भीषण सड़क हादसे में कार सवार 6 दोस्तों की मौत हो गई. ये सभी युवक एक शादी समारोह में शामिल होकर हंसी-खुशी अपने घर लौट रहे थे. मगर शायद उन्होंने ये सोचा भी नहीं होगा कि उनकी जिंदगी थोड़ी देर में खत्म होने वाली है. कैलाई के पास कैलाई के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर डिवाइडर तोड़कर दूसरी लाइन में चली गई. तभी दूसरी लेन से गुजर रहे अज्ञात ट्रेलर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह लोहे के मलबे में तब्दील हो गई. दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही एसपी सागर राणा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. मौके पर मौजूद पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला.

चार युवकों को सिकंदरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने लोकेश (पुत्र गोवर्धन योगी), दिलखुश (पुत्र बनवारी योगी), मनीष (पुत्र हरिमोहन योगी) और अंकित (पुत्र लालाराम बैरवा) को मृत घोषित कर दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल समय (पुत्र रामसिंह योगी) ने दौसा जिला अस्पताल में दम तोड़ा, जबकि गंभीर रूप से घायल नवीन (पुत्र महेश योगी) को बेहतर उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया था, लेकिन वहां भी उसकी जान नहीं बच सकी.

एक ही गांव के थे सभी मृतक

मरने वाले सभी 6 युवक दौसा के कालाखोह गांव के निवासी थे. एक ही गांव के छह होनहार युवाओं की एक साथ मौत की खबर मिलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस की कार्रवाई और जाम

हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाकर खुलवाया. सिकंदरा थाना पुलिस ने सभी शवों को मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है. टक्कर मारने वाले अज्ञात ट्रेलर की तलाश की जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |